... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 18, 2019 10:14 AM IST
फिटनेस और सेहत से जुड़े घरेलू उपचार के संदर्भ में हमेशा ऐसा होता है कि जब ये बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं तो लोग एक दूसरे के कहे सुने पर ही विश्वास कर लेते हैं जबकि हर चीज की एक सही विधि है। © Shutterstock
सूर्य नमस्कार को तन और मन का संपूर्ण व्यायाम माना जाता है। पर कुछ लोग ऐसी भी शिकायत करते हैं कि सूर्य नमस्कार करने के बाद उन्हें शरीर में तनाव, दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह समस्याएं तात्कालिक हैं पर यह संकेत है कि आपने सूर्य नमस्कार करने की सही विधि को जाने बगैर ही उसे आजमाना शुरू कर दिया। अगर आप अपनी जीवनशैली में सूर्य नमस्कार को शामिल करना चाहते हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें - चित्त को शांत करता है ध्यान, हर रोज बस पंद्रह मिनट करें अभ्यास
लोकप्रियता बनाम सही विधि
फिटनेस और सेहत से जुड़े घरेलू उपचार के संदर्भ में हमेशा ऐसा होता है कि जब ये बहुत लोकप्रिय हो जाते हैं तो लोग एक दूसरे के कहे सुने पर ही विश्वास कर लेते हैं जबकि हर चीज की एक सही विधि है। इन दिनों सूर्य नमस्कार खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस लोकप्रियता में कुछ लोग तो यू ट्यूब पर देखकर भी सूर्य नमस्कार करने लगते हैं। जबकि इसकी शुरूआत हमेशा किसी अच्छे ट्रेनर के निर्देशन में ही करनी चाहिए।
सूर्य नमस्कार से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
सूर्य नमस्कार से पहले आपको वॉर्म अप करने और सूर्य नमस्कार के बाद शांत होने की आवश्यकता होती है। जहां जिम जानेवालों, डांस सीखने वालों और स्पोर्टस में एक्टिव लोगों के लिए वॉर्म अप और कूलिंग डाउन बहुत ज़रूरी माना जाता है, लेकिन वहीं बहुत से लोगों को लगता है कि सूर्य नमस्कार करते हुए इसकी आवश्यकता नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : चिड़चिड़ेपन के हैं शिकार तो, जरूर करें बच्चों जैसा यह आसन
अगर आप बहुत दिनों से सूर्य नमस्कार नहीं कर रहे हैं तो वॉर्म अप सेशन आपके लिए ज़रूरी है। क्योंकि यह न केवल आपके शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाकर उसे एक्सरसाइज़ के लिए तैयार करता है बल्कि यह कम समय में ही आपको उसके पूरे फायदे पाने में भी मदद करता है। यही नहीं, यह मसल्स में तनाव या चोट का ख़तरा भी कम करता है, जो कि एक्सरसाइज़ और आपके शरीर को स्ट्रेच करने पर होनेवाली एक आम बात है।
वॉर्म-अप्स की ही तरह, आपको सूर्य नमस्कार के बाद 10-20 मिनट तक का समय शांत होने के लिए लेना चाहिए। बिना शरीर को शांत किए आपको नहाने नहीं जाना चाहिए। आपके शरीर को तापमान के स्तर पर आने और आपकी तेज़ गति से चल रही हार्ट रेट को सामान्य होने के लिए पर्याप्त समय दीजिए।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान
इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की ज़रूरत नहीं। ज़मीन पर पीठ के बल लेटे रहिए और इस दौरान आप पवनमुक्तासन जैसे सरल योगासन भी कर सकते हैं। आप सीधा बैठकर 15 मिनट के लिए ध्यान भी लगा सकते हैं और उसके बाद आप स्नान करने जा सकते हैं। अगर ध्यान नहीं करना, तो प्राणायाम से अपने शरीर को रिलैक्स होने दें। इसी तरह, शवासन का अभ्यास भी बेहतरीन होगा जिसमें किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि नहीं होती।