hamburger icon
A
Read in English

कुछ मिनट्स की एक्सरसाइज भी आपको बना सकती है मेंटली हेल्दी और फिजिकली फिट, जानें वर्कआउट करने के फायदे

क्या आप जानते हैं कि दिन में केवल 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से भी हेल्थ पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। जानें एक्सरसाइज करने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 23, 2023 7:45 PM IST

Benefits of exercising everyday: वर्कआउट करने से लोगों को स्लीम, ट्रिम और फिट रहने में मदद होती है लेकिन सच तो यह भी है कि ज्यादातर लोग एक्सरसाइज नहीं करते या बहुत कम कसरत करते हैं। घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करना, लेट कर टीवी देखना, खाने के बाद बिस्तर पर लेट जाना यह सब ऐसी आदतें है जो ज्यादातर लोगों में देखी जाती हैं लेकिन यही लोग दिन में 15 मिनट की एक्सरसाइज भी नहीं करते। कई स्टडीज में यह कहा गया है कि, कसरत ना करने की आदत (lack of exercise) या बहुत अधिक सुस्त रहने की आदत के कारण लोगों के स्वास्थ्य को उतना ही नुकसान होता है जितना कि सिगरेट पीने से होता है सुस्त रहने से 'टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 diabetes), हार्ट डिजिज और अन्य कई क्रोनिक बीमारियों का रिस्क बढ़ता है और विभिन्न तरह के कैंसर का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। (side effects of not working out)

वर्कआउट करना,  ना केवल शरीर बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा साबित होता है। लेकिन, बहुत से लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज अगर अधिक मेहनत वाली और मुश्किल हो तो ही उसका असर होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिन में केवल 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से भी हेल्थ पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। चलिए जानते हैं कि केवल 30 मिनट की कसरत करने से भी शरीर को किस तरह के फायदे हो सकते हैं। (Health Benefits of exercising just for 30 minutes in Hindi.)

रोज करें 20-30 मिनट कसरत होंगे ये फायदे (Benefits of workout)

वजन होता है कम (Benefits Of Exercise- Weight Loss)

थोड़ी-सी भी एक्सरसाइज आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद कर सकता है। दिन में 30 मिनट एक्सरसाइज करके या फिजिकली एक्टिव रहकर भी आप ज्यादा कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। अगर आप काम में बहुत व्यस्त रहते हैं और जिम जाने का समय आपको कम ही मिलता है तो अन्य तरीकों से अपनी फिजिकल एक्टिविटीज बढ़ाएं। जैसे सीढ़ियां चढ़ना, साइकिल चलाना और फोन पर बात करते हुए टहलने की कोशिश करें।

हार्ट हेल्थ में होता है सुधार (Benefits Of Exercise- Better Mental Health)

कसरत करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह आपके हार्ट की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। एक्सरसाइज करने से रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है जिससे, ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे, हार्ट डिजिज का रिस्क कम होता और स्ट्रोक (stroke), हार्ट अटैक ( heart attack), हाई बीपी का रिस्क (risk of high blood pressure) कम होता है।

मेंटल हेल्थ होती है बेहतर (Exercise Improves mental health)

वर्कआउट करने से मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियों का रिस्क कम होता है। 30 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज (रनिंग, जॉगिंग, साइकलिंग आदि) करने से तनाव कम होता है और एंग्जायटी के लक्षणों से राहत मिलती है। इसी तरह मूड बेहतर बनता है और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है।