Yam Benefits: डायबिटिक्स के लिए अच्छी सब्ज़ी है सूरन खाएंगे, जिमिकंद यानि याम के सेवन से होंगे ये 3 फायदे

सूरन स्वाद से भरपूर सब्ज़ी  होती है। इसमें,  बहुत से न्यूट्रिशन्स होते हैं। जिसकी वजह से यह अलग-अलग हेल्थ कंडीशन्स के लक्षणों से आराम मिलता है। सूरन खाने के कई फायदे ) होते हैं। यह स्लिम बॉडी पाने से लेकर डायबिटीज़ कंट्रोल में भी मददगार हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 13, 2020 7:50 PM IST

Yam Benefits: सूरन या जिमिकंद (Yam) को बहुत से लोग उसकी बनावट की वजह से नापसंद करते हैं। लेकिन,  यह सब्ज़ी (Yam Benefits) स्वाद से भरपूर होती है। इसमें,  बहुत से न्यूट्रिशन्स होते हैं। जिसकी वजह से यह अलग-अलग हेल्थ कंडीशन्स के लक्षणों से आराम मिलता है। सूरन खाने के कई फायदे (Yam Benefits in Hindi) होते हैं। यह स्लिम बॉडी पाने से लेकर डायबिटीज़ कंट्रोल में भी मददगार हो सकता है।

Diet for Diabetics: क्या डायबिटीज़ में सूरन खाना चाहिए? जानें क्या होता है जब डायबिटिक्स खाते हैं Yam या जिमीकंद

जिमिकंद या सूरन खाएंगे, तो सेहत पर होंगे ये अद्भुत असर (Yam Benefits):

एंटी-एजिंग फूड:

सूरन (Yam Benefits) खाने एंटी-एजिंग इफेक्ट्स होते हैं। दरअसल,  सूरन में मौजूद तत्व त्वचा की उम्र बढ़ने नहीं देते। जिमिकंद में आइसोफ्लोन नामक तत्व होते हैं। जो,  स्किन को हेल्दी बनाते हैं। इसकी वजह से स्किन पिगमेंटेशन को बढ़ने से रोकने में सूरन मदद करता है। जिससे,  त्वचा हेल्दी और यंग दिखती है।

Secrets of Looking Young: हमेशा जवान दिखने के लिए क्या करते हैं लोग, साथ ही जानें यंग लुक के लिए कुछ काम की टिप्स

डायजेशन को सुधारता है:

पेट से जुड़ी हुई परेशानियों को कम करने में भी सूरन का सेवन कारगर होता है। इससे,  सुस्त डायजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद होती है। सूरन गट में हेल्दी बैक्टेरिया के निर्माण में भी सहायक होता है। जो, इसे एक गट हेल्दी और डायजेशन-फ्रेंडली फूड बनाता है।

How to get rid of Bloating: क्या बार-बार होती है आपको ब्लोटिंग की परेशानी? जब हो पेट फूलने की परेशानी तो, ट्राई करें ये नैचुरल तरीके

ब्लड शुगर लेवल :

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सूरन का सेवन अच्छा साबित हो सकता है। सूरन या जिमिकंद एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य है। इसमें, कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी इसे डायबिटिक्स के लिए एक हेल्दी फूड ऑप्शन बनाता है। हेल्दी कार्ब्स और लो- जीआई इंडेक्स की वजह से डायबिटीज़ के मरीज़ जब इसका सेवन करते हैं। तो,  ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल करना आसान होता है।

Diabetes Diet Tips: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड करता ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, इन 3 तरह की चीज़ों को करें डायट में शामिल!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source