
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
गर्मी में अनोखे कुल्फी का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं? तुरन्त इस मैंगो कुल्फी को बनाइए और सबको खुश कर दीजिए। सबसे बड़ी बात यह है कि इसको बनाने में भी समय नहीं लगता है। आप मैंगो एण्ड योगर्ट स्मूदी भी ट्राइ करके देख सकते हैं।
सामग्री
4 अल्फांसो आम
5 कप दूध
6 बड़े चम्मच घीसा हुआ खोआ
½ कप कंडेन्स मिल्क
¼ कप चीनी
विधि
• अल्फांसो आम के भीतर से चम्मच के सहारे गुठली को निकाल लें।
• एक पैन में दूध को गाढ़ा होने तक उबालें। उसमें कंडेन्स मिल्क, खोआ और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। कम आंच पर मिश्रण को गाढ़ा होने दें।
• ठंडा होने के बाद इसमें मैंगो प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
• अब इस मिश्रण को आम के अंदर डालकर फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।
• सेट हो जाने के बाद स्लाइस करके इसको परोसें।
[videoinfinite id="SMQpz-iZEA4" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।