
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 22, 2020 5:36 PM IST
गन्ना चबाने से ओरल हेल्थ में इन तरीकों से होता है फायदा।
अच्छी ओरल हेल्थ (Tips for Oral Health) के लिए गन्ना (Sugarcane for Oral Health) चबाना चाहिए? क्या किसी ने कभी आपको यह सलाह दी है. भले ही यह सलाह आपको पहले नहीं मिली। लेकिन, यह सच है कि गन्ना आपके दांतों और मसूड़ों को स्ट्रॉन्ग बना सकता है।
सर्दियों के मौसम में गन्ने (Sugarcane for Oral Health) के स्टिक्स और टुकड़े बाज़ार में बिकते हैं। हालांकि, यह उन फूड्स में से है जो अब सालभर उपलब्ध होती हैं। लेकिन, सर्दियों में मीठे और अच्छी क्वालिटी के गन्ने या शुगरकेन स्टिक्स उपलब्ध होती है। एक्सपर्ट्स भी गन्ना चबाने की टिप देते हैं। (Tips for Oral Health)
गन्ना तोड़ने और चबाने की प्रक्रिया में जबड़ों की एक्सरसाइज़ होती है। जिससे, उनकी मज़बूती बढ़ती है। साथ ही गन्ने के रेशे मज़बूत फाइबर से भरपूर होते हैं। जो, दांतों के लिए नैचुरल फ्लॉश की तरह काम करते हैं। ये दांतों के बीच अटकी गंदगी को साफ करते हैं। जिससे, दांत सुंदर और स्वस्थ दिखायी पड़ते हैं।
Healthy Teeth: रोज़ पीते हैं नींबू पानी तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकता है दांतों को नुकसान !
दरअसल, गन्ने में मौजूद विटामिनी सी कोलाजन के निर्माण में मदद करते हैं। जिससे, मसूड़ों की मज़बूती बढ़ती है। इसी तरह जब गन्ने को चबाया जाता है, तो सलाइवा या लार का निर्माण भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह सलाइवा गन्ने में मौजूद कैल्शियम के साथ मिक्स हो जाता है। जिससे, कुछ विशेष एंजमाइम्स उत्पन्न होते हैं। ये एंजाइम्स दांतों और मसूड़ों को मज़बूत बनाते हैं। (Sugarcane for Oral Health)
शुगर केन चबाने या गन्ने का रस पीने का एक और फायदा मिलता है फ्रेश सांसों के रुप में। जैसा कि, गन्ने में पौटैशियम और मिनरल्स होते हैं। ये सभी चीज़ें सांसों की बदबू मिटाने के लिए एंटी-बैक्टेरियल्स की तरह प्रभाव छोड़ती है। इससे, सांस की बदबू बढ़ाने वाले बैक्टेरिया भी खत्म होते हैं।