Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
उल्टा-सीधा खा लेने से अक्सर लोग कब्ज (constipation) से परेशान रहते हैं। साथ ही देर रात में खाना, खाने के तुरंत बाद सो जाना आदि कब्ज की समस्या को जन्म देते हैं। हालांकि, फाइबर युक्त चीजों को खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है, लेकिन आप सुचि मुद्रा के अभ्यास से भी इस समस्या से बहुत हद तक बचे रह सकते हैं।
कब्ज त्वचा को निस्तेज कर देती है। व्यक्ति बुझा-बुझा सा रहता है। यह डायबिटीज सहित अनेक रोगों की जड़ है। सुचि मुद्रा बड़ी आंत को साफ रखती है और कब्ज नहीं होने देती।
कैसे करें
योगाचार्य अनुपमा कहती हैं कि सुचि मुद्रा करने के लिए सबसे पहले दोनों हाथों की मुट्ठियां बंद करके अपनी छाती पर रखें। बायां हाथ छाती पर रहने दें। सांस भरते हुए दाएं हाथ को सामने सीधा रखें और तर्जनी (index) को ऊपर की ओर करें। अब दाईं मुट्ठी सीने पर रखकर यही प्रक्रिया बाएं हाथ से दुहराएं। इस मुद्रा के बाद, लगभग 15 मिनट के लिए इस प्रकार मुट्ठी बनाएं कि अंगूठे से अनामिका (ring finger) पर दबाव पड़े।
कितनी बार करें
इस क्रिया को बारी-बारी से छह बार करें। यदि कब्ज कम हो, तो सुबह और दोपहर 6 से 12 बार करें। कब्ज पुरानी हो, तो यह प्रक्रिया दिन में 24 बार दुहराएं। यदि यात्रा के दौरान कब्ज हो जाए, तो बिस्तर पर लेटे-लेटे ही करीब 36 बार इसे करें। आपको कुछ ही दिनों में फायदा जरूर नजर आएगा।