
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 8, 2019 2:38 PM IST
स्ट्रेचिंग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, जानें यहां। © Shutterstock
लचीलेपन में सुधार, चोट लगने से बचने के लिए एक्सरसाइज से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग की जाती है ताकि आपको किसी भी तरह की शारीरिक समस्या ना हो। अपने रोजाना के वर्कआउट में स्ट्रेचिंग को शामिल करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी होंगे और शरीर भी सही तरीके से काम करता है। जानें, स्ट्रेचिंग करने से आपको क्या लाभ हो सकते हैं।
स्ट्रेचिंग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ
स्टैमिना बढ़ाए
स्ट्रेचिंग की मदद से आप स्टैमिना बढ़ा सकते हैं। स्ट्रेचिंग की मदद से मांसपेशियां ढीली होती हैं, जिसकी मदद से मांसपेशयों की थकावट दूर होकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप जितनी देर एक्सरसाइज करते हैं उतनी ही एनर्जी बर्न होती है और आप थक जाते हैं लेकिन स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां थकती नहीं हैं और उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सहनशीलता और स्टैमिना बढ़ता है।
चोट कम लगती है
स्ट्रेचिंग की मदद से मांसपेशियों को पोषण मिलता है, जिससे मांसपेशियों में दर्द कम होता है और आप जल्दी रिकवर कर लेते हैं। इसकी वजह से चोट लगने की संभावना कम हो जाती है।
रात में सोने से पहले करेंगे ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, तो थकान दूर होने के साथ नींद भी आएगी अच्छी
एनर्जी लेवल में सुधार
अगर आपका सुबह जल्दी उठने का मन नहीं है तो आप सिर्फ स्ट्रेचिंग करके भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इससे भी आपकी एनर्जी बूस्ट होती है। थकावट के दौरान मांसपेशियां भी टाइट हो जाती हैं जिससे आलस महसूस होता है इसलिए एनर्जी लेवल में सुधार लाने के लिए स्ट्रेचिंग करें।
मांसपेशियों में कम दर्द
वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को आराम करने के लिए समय मिलता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे मांसपेशियों को पोषण मिलता है और दर्द से आराम मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
स्ट्रेचिंग रक्त संचार को बेहतर बनाता है। मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बढ़ाना जरूरी होता है। यह ना सिर्फ वर्कआउट के बाद के दर्द को कम करता है बल्कि समय भी कम लेता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर के अंग बेहतर तरीके से कार्य कर पाते हैं।