Steamed Food Benefits: पचने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर होता है भाप में पका खाना

ज़्यादातर फल और सब्ज़ियों को पकाने के लिए स्टीमिंग एक फायदेमंद और हेल्दी तरीका है। स्टीम्ड फूड के चुनाव का एक बड़ा फायदा है, कि इसे तैयार करने में ज़्यादा ईंधन की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह एक सस्ता और फायदेमंद तरीका साबित हो सकता है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 10, 2019 6:27 PM IST

स्टीम्ड फूड (Steamed Food Benefits)  या भाप में पकाया गया भोजन वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। भाप में पकाए जाने की वजह से इस तरह के भोजन में तेल बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। लो-फैट होने के साथ-साथ स्टीम्ड फूड लो-कैलोरी भी होता है। स्टीम्ड फूड पचने में भी आसान होता है। (Steamed Food Benefits)

इसके अलावा कुछ और भी बेमिसाल फायदे हैं स्टीम्ड फूड खाने के(Steamed Food Benefits) :

पोषक तत्वों से भरपूर होता है स्टीम्ड फूड:

भाप में पकाने  (Steamed Food Benefits) से भोजन में इस्तेमाल होने वाली सब्ज़ियों, फलों और मसालों के सभी पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। खासकर विटामिन सी जैसे तत्व को स्टीमिंग से बरकरार रखने में मदद होती है।  डीप फ्राइग, बॉइलिंग और आम तरीकों से पकाने से भोजन के कई पोषक तत्व नष्ट हो जाती है।

फाइबर का पूरा फायदा मिलता है स्टीम्ड फूड खाने से:

भोजन को भाप में पकाने से उनमें मौजूद फाइबर नरम हो जाता है। फलों और सब्ज़ियों का फाइबर नरम होने से उनके लिए इसे पचाना आसान हो जाएगा। फाइबर की मदद से शरीर को सभी पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद होती है।

भोजन लगता है स्वादिष्ट:

स्टीमिंग का एक और बड़ा फायदा है फलों के रंग और आकार को बनाए रखना। इससे सब्ज़ियां और फल ज़्यादा क्रंची और स्वादिष्ट नज़र आते हैं। इससे भोजन चिपचिपा नहीं महसूस होगा, और भोजन का स्वाद भी बरकरार रहता है।(Steamed Food Benefits)

 कूकिंग का हेल्दी तरीका:

ज़्यादातर फल और सब्ज़ियों को पकाने के लिए स्टीमिंग एक अच्छा तरीका है। इसीलिए यह एक फायदेमंद और हेल्दी तरीका है कूकिंग का। स्टीम्ड फूड के चुनाव का एक बड़ा फायदा है, कि इसे तैयार करने में ज़्यादा ईंधन की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह एक सस्ता और फायदेमंद तरीका साबित हो सकता है। (Steamed Food Benefits)

यह भी पढ़ें- न्यूमोनिया से अपने बच्चों को रखना है सुरक्षित, तो उन्हें खिलाएं इन पोषक तत्वों से भरपूर डायट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source