hamburger icon
A
Read in English

Pregnancy Tip: प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने से आती है अच्छी नींद, मूड रहता है बेहतर, एक्सरसाइज़ की बजाय प्रेगनेंट महिलाएं कर सकती हैं ये 3 काम

प्रेगनेंसी में एक्टिव रहने से ना केवल फिजिकली बल्कि, मेंटली भी फिट और स्ट्रॉन्ग रहने में मदद होती है। इससे, बच्चे की सेहत को भी बेहतर बनाने में रखना होता है। जैसा कि,  प्रेगनेंसी में वेट बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसी तरह फिटनेस की कमी के कारण प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में दर्द और तकलीफें होती रहती है। इसीलिए प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने की कोशिश करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 16, 2020 4:37 PM IST

प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव (Staying Active during Pregnancy) रहने से प्रेगनेंट महिलाओं को कई तरह के फायदे होते हैं। क्योंकि, इससे ना केवल फिजिकली बल्कि, मेंटली भी फिट और स्ट्रॉन्ग रहने में मदद होती है। इससे, बच्चे की सेहत को भी बेहतर बनाने में रखना होता है। जैसा कि,  प्रेगनेंसी में वेट बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसी तरह फिटनेस की कमी के कारण प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में दर्द और तकलीफें होती रहती है।

Weight Loss After Pregnancy: प्रेगनेंसी के बाद करना है हेल्दी वेट लॉस, तो फॉलो करें ये वेट लॉस टिप्स

इसीलिए प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने की कोशिश करें। इसके, लिए ज़रूरी नहीं है कि आप जिम में ही जाएं। अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज़ के साथ आप खुद को एक्टिव रख सकती हैं। इससे, आप एनर्जेटिक रहती हैं और बेहतर नींद और बेहतर मूड भी मिलता है।  (Staying Active during Pregnancy)

इन 9 मजेदार तरीकों से जाने कि आपका बच्चा लड़की है या लड़का!

प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने के लिए टिप्स (Staying Active during Pregnancy):

पैदल चलें:

वॉकिंग या पैदल चलने से आसान एक्सरसाइज़ शायद ही कुछ और हो। इसीलिए, प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी वॉकिंग एक अच्छी कसरत है। सुबह शाम बॉक पर जाएं। पास की दुकानों, हॉस्पिटल या किसी सहेली-रिश्तेदार के घर जाते समय, ज़रूरी हो तो ही टैक्सी या कार की मदद लें। जितना हो सके पैदल चलें। इससे, ना केवल आपकी एक्सरसाइज होगी बल्कि, आपके बच्चे तक को अधिक मात्रा में ऑक्सिज़न पहुंचाने में भी मदद होगी।

Pregnancy Diet Tip: प्रेगनेंसी में बढ़ जाती है Vitamin Deficiency की संभावना, पोषक तत्वों की लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स।

सीढ़ियां चढ़ें:

अगर, आपका घर या ऑफिस 2-3 मंजिल ऊपर है, तो लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इससे, आपको थोड़ी एक्सरसाइज़ करने का मौका मिलेगा।

Post Pregnancy Healthy Food: न्यू मदर्स के लिए फायदेमंद है पंजीरी, ड्राई फ्रूट्स और गोंद के गुणों से है भरपूर।

बहुत देर तक बैठे ना रहें :

जो प्रेगनेंट महिलाएं  प्रेगनेंसी को दौरान ऑफिस जाती हैं। वे  लंच के बाद थोड़ी देर टहल सकती हैं। इसी तरह, काम के बीच में भी हर घंटे 4-5 मिनट का ब्रेक लेकर वॉक करें। इसी तरह, घर में बैठकर टीवी देखने या कुछ पढ़ते समय भी ध्यान रखें कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लें। बहुत देर तक बैठे ना रहें।

क्या प्रेगनेंसी रैशेज़ की समस्या से हैं परेशान, तो कोकोनट ऑयल करें अप्लाई।