Sprouts Benefits : स्प्राउट्स नहीं खाते हैं, तो इसके फायदों को जानकर खाने से नहीं करेंगे इनकार
Sprouts Benefits : स्प्राउट्स नहीं खाते हैं, तो इसके फायदों को जानकर खाने से नहीं करेंगे इनकार
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर स्प्राउट्स उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है, इसके अलावा और भी कई सेहत लाभ होते हैं स्प्राउट्स खाने के, आप भी जानें उन फायदों के बारे में यहां...
Written By: Anshumala | Updated : January 3, 2020 11:13 AM IST
अंकुरित (स्प्राउट्स) अनाज शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद (Health benefits of sprouts) होता है। दलहन, नट्स, बीज, अनाज और फलियों से स्प्राउट्स बनता है। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नाश्ते में इसे फलों के साथ खाना शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे यदि आप रोज खाएंगे, तो कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। ये कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए और के आदि का अच्छा स्रोत है। स्प्राउटेड अनाज में मौजूद फायदों (sprouts khane ke fayde) के बारे में बता रही हैं दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन हिमांशी शर्मा-
अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स खाने के फायदे (Health benefits of sprouts)
जब आप किसी अनाज को पानी में भिगोकर स्प्राउट बनाते हैं, तो इनमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स निकल जाते हैं। ऐसे में इन्हें पचाने में आसानी होती है। अंकुरित अनाज भूख बढ़ाता है।
शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालता है। सुबह के समय इसे खाने से दिन भर शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसे शरीर आसनी से ग्रहण कर लेता है।
यह कुपोषण दूर करता है। कब्ज और गैस की समस्या से जो लोग परेशान रहते हैं, उन्हें अंकुरित अनाज का सेवन करने से फायदा (sprouts khane ke fayde) पहुंचता है।
यदि आपको कच्चा खाना पसंद नहीं तो हल्का सा पका लें। चाहें तो टमाटर, प्याज, नींबू का रस, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती मिलाकर भी खाएं। स्वाद बढ़ जाएगा।
आप गेहूं, मूंग, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, चना आदि को अंकुरित करके खा सकते हैं। अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स कई गुना बढ़ जाते हैं। एक साथ इन्हें मिलाकर खाएंगे, तो अधिक लाभ होगा, इसे कच्चा ही खाएं। पकाकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा में कमी आ जाती है।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी यह लाभदायक है। वे पका हुआ स्प्राउट्स खाएं तो उनकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।
ओमेगा 3 त्वचा से संबंधित समस्याओं को कम करने में सहायक है। विटामिन सी त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है, जिससे त्वचा जवां रहती है। साथ ही त्वचा को रिजूवनेट भी करता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों के फॉलिकल्स के पोषण में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। कैपिलरीज (capillaries) को रिपेयर कर मजबूती प्रदान करता है, जिससे बाल घना बनते हैं।
वजन को बढ़ने नहीं देना चाहते हैं, तो स्प्राउट खाएं (Health benefits of sprouts) क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आप अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं।
इसमें फाइबर और प्रोटीन के साथ विटामिन ए भी मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक है। ओमेगा 3 फैटी एसिड गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को खून की नसों और धमनियों में से कम करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.