Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू 46 की उम्र में नजर आते हैं 26 के, अपनी फिटनेस से देते हैं यंग स्टार्स को कड़ी टक्कर

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू 46 की उम्र में नजर आते हैं 26 साल के नौजवान की तरह। आखिर क्या है उनकी इस डैशिंग पर्सनैलिटी का राज, किस तरह से देते हैं अपनी फिटनेस से यंग स्टार्स को कड़ी टक्कर, जानें यहां....

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू 46 की उम्र में नजर आते हैं 26 के, अपनी फिटनेस से देते हैं यंग स्टार्स को कड़ी टक्कर
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू का फिटनेस

Written by Anshumala |Updated : January 12, 2022 4:09 PM IST

Mahesh Babu Fitness and Diet plan: महेश बाबू (Mahesh Babu) को किसी पहचान की दरकार नहीं है। साउथ के फिल्मों के वे सुपरस्टार हैं। उनके लाखों फैंस हैं, जो उनके स्टाइल, लुक, फिटनेस के दीवाने हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती हैं। तेलुगु फिल्मों के स्टार महेश बाबू की उम्र 46 साल है, लेकिन अपनी दमदार पर्सनैलिटी और जबरदस्त फिटनेस से वे 26 साल के युवा एक्टर नजर आते हैं। आप ये भी जानकर दंग रह जाएंगे कि महेश बाबू (Actor Mahesh Babu) के दो बच्चे हैं, बेटे की उम्र 15 वर्ष है और बेटी 9 वर्ष की है। हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से महेश बाबू ने 2005 में शादी की थी। इस उम्र में भी पर्सनैलिटी, जबरदस्त लुक्स, फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वे वर्कआउट को काफी अहमियत देते हैं। आखिर किस तरह से तेलुगु फिल्मों के एक्टर महेश बाबू रखते हैं खुद को इतने फिट, जानें उनकी फिटनेस का राज यहां (Mahesh Babu fitness secrets)......

फिटनेस फ्रीक हैं महेश बाबू

फिटनेस को कभी भी नजरअंदाज नहीं करते हैं। प्रत्येक दिन वर्कआउट करते हैं। सेहत के प्रति भी काफी सतर्क रहते हैं। बिजी शेड्यूल से भी वे वर्कआउट के लिए पर्याप्त टाइम निकाल लेते हैं।

Also Read

More News

महेश बाबू की डाइट (Mahesh Babu's Diet)

बाहर का कम खाते हैं। कुछ खबरों के अनुसार, वे बैलेंस डाइट लेते हैं। डाइट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर चीजों को शामिल करते हैं। खाना स्किन नहीं करते हैं। 4-5 बार छोटे-छोटे मील लेते हैं। उनके डाइट में सभी तरह की हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं। एक्टर महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर भी उनकी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। नाश्ते में ओट्स, नट्स, फल, अंडा खाते हैं। दिन के भोजन में चिकन, मछली, ब्राउन राइस शामिल जरूर होता है। रात में प्रोटीन से भरपूर चीजें लेते हैं, जिसमें चिकन, अंडा, ब्राउन ब्रेड शामिल होता है।

फिट और हैप्पी रहने का राज

उनका एक फंडा है कि ज्यादा से ज्यादा खुश रहना, लाइफ को भरपूर एंजॉय करते हुए जीना। स्ट्रेस कम लेना। स्ट्रेस जितना ही लेंगे आप, उतने ही परेशान, उदास रहेंगे। इससे अन्य शारीरिक समस्याएं बढ़ेंगी। महेश बाबू स्ट्रेस नहीं लेते हैं और खुश रहने की कोशिश करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वर्कआउट नहीं करते हैं मिस

वे अपनी बॉडी को फिट एंड फाइन रखने के लिए प्रत्येक दिन वर्कआउट करते हैं। वे जबरदस्त बॉडी बनाने की तरफ ध्यान नहीं देते हैं, बल्कि वे दुबले-पतले रहने और मजबूत मांसपेशियां बनाए रखने पर ध्यान अधिक देते हैं। प्रत्येक दिन वे लगभग 1 घंटा जरूर वर्कआउट करते हैं। वे 6 पैक एब्स को अधिक महत्व नहीं देते हैं, बल्कि संपूर्ण फिटनेस पर उनका ध्यान केंद्रित होता है।

About the Author

... Read More