Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sourav Ganguly’s Fitness Secret: भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली अपने समय के सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज और कप्तान थे। उन्हें आज भी उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1989 में बंगाल में अपना क्रिकेट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्हें प्यार से ‘दादा’ के नाम से भी पुकारा जाता है। आपको बता दें कि सौरव गांगुली 8 जुलाई को 52 साल के हो जाएंगे। इस उम्र में भी वे बेहद फिट और हेल्दी नजर आते हैं। उनकी फिटनेस के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। उनके फैन्स भी फिटनेस सीक्रेट जानना चाहते हैं। तो आइए, जानते हैं सौरव गांगुली कैसे खुद को फिट और हेल्दी रखते हैं।
View this post on Instagram
सौरव गांगुली एक हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करते हैं। वे लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन डाइट लेना पसंद करते हैं। प्रोटीन के लिए सौरव गांगुली मटन और फिश फ्राई का सेवन करते हैं। इसके अलावा, उन्हें पुलाव, दाल और पोस्ता खाना बेहद पसंद है।
स्वस्थ रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। सौरव गांगुली फिट और हेल्दी रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखते हैं। इसके लिए वे पर्याप्त मात्रा पानी पीते हैं। साथ ही, लिक्विड डाइट पर फोकस करते हैं। हाइड्रेट रहने से सेहत के साथ ही, स्किन पर भी असर देखने को मिलता है। यह वजह है कि 50 साल से ज्यादा उम्र में भी सौरव गांगुली 30 के नजर आते हैं।
View this post on Instagram
फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। सौरभ गांगुली फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करते हैं। वह रोज सुबह 7 बजे उठकर एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह का समय, उनके लिए एक्सरसाइज करने का बेस्ट टाइम है।
सौरव गांगुल फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें कार्डियो और वेट एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है। एक्सरसाइज करने से उनकी बॉडी फिट और टोन्ड नजर आती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
क्रिकेटर आमतौर पर बैलेंस डाइट लेते हैं। उन्हें अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन जरूर शामिल करना होता है।
50 के बाद फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और साबुन अनाज जरूर शामिल करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें।
50 साल की उम्र के बाद बोन डेंसिटी कम होने लगती है। इस उम्र के बाद कैल्शियम और विटामिन डी का अवशोषण कम हो जाता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें।