Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sonu Sood Workout Video: सोनू सूद ने शेयर किया 'ह्यूमन फ्लैग' एक्सरसाइज का वीडियो, दोनों हाथों पर बनाया बॉडी बैलेंस

बुधवार को सोनू का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया जिसमें सोनू केवल अपने हाथों के सहारे हवा में काफी देर तक अपना बॉडी बैलेंस बनाते दिख रहे हैं।  (Sonu Sood Fitness)

Sonu Sood Workout Video: सोनू सूद ने शेयर किया 'ह्यूमन फ्लैग' एक्सरसाइज का वीडियो, दोनों हाथों पर बनाया बॉडी बैलेंस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 7, 2021 8:01 AM IST

Sonu Sood Workout Video: अभिनेता सोनू सूद जितना अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं, उतने ही मशहूर हैं वे अपनी फिटनेस के लिए भी। फिल्मों में जबरदस्त स्टंट्स करने वाले सोनू सूद अपनी फिटनेस और हेल्थ का खूब ख्याल रखते हैं। समय-समय पर सोनू की ऐसी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं जिनमें वह अपनी फिट बॉडी और मसल्स को फ्लॉन्ट करते नज़र आते हैं। इसी तरह बुधवार को सोनू का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया जिसमें सोनू केवल अपने हाथों के सहारे हवा में काफी देर तक अपना बॉडी बैलेंस बनाते दिख रहे हैं।  (Sonu Sood Workout Video In Hindi)

जब हवा में उड़ चले सोनू सूद..

सोनू सूद ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया जिसमें वह ह्यूमन फ्लैग पोजिशन में अपना संतुलन बनाते दिख रहे हैं। इस क्लिप में 48 साल के सोनू सूद उड़ते- हुए से दिखायी दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने कुछ हैशटैग्स (#throwback #humanflag) भी लगाएं और बताया कि यह वीडियो पुराना है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

Also Read

More News

वायरल हुआ सोनू सूद का वीडियो

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्शन-बेस्ड फिल्मों के लिए सोनू को खूब वाहवाही मिली है। ह्यूमन फ्लैग पोजिशन में सोनू ने कुछ समय पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। इन दोनों ही वीडियोज़ पर ना केवल ढेर सारे लाइक्स मिले बल्कि, सोनू के दोस्तों और फैंस ने उनके फिटनेस लेवल की खूब तारीफें भी कीं। यहां तक कि सोनू सूद के पर्सनल ट्रेनर योगेश ने भी उनके इस वीडियो पर कमेंट किया। योगेश ने सोनू को फ्लाइंग बीस्ट (Flying beast) यानि उड़ने वाला जीव कहा।

भले ही सोनू ने अपनी क्लिप में लोगों को अपनी मजबूत बॉडी और फिटनेस की एक झलक दिखाते हुए यह मुश्किल पोज़ किया लेकिन, उन्होंने अपने फैंस को यह भी संदेश दिया कि इस तरह के खतरनाक करतब दिखाने या उनकी नकल उतारने की कोशिश वे खुद ना करें। सोनू ने अपने पुराने वीडियो के कैप्शन में  लिखा कि, "प्लीज़ इस तरह की कलाबाज़ियों की नकल ना करें।"

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

लोगों को देते हैं फिट रहने का संदेश

बता दें कि सोनू सूद के वर्कआउट वीडियोज उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सोनू सूद अपने जिमिंग सेशन और वर्कआउट एक्टिविटीज के वीडियोज़ अक्सर शेयर करते हैं और फैंस को एक हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)