Sonakshi Sinha Weight Loss: सोनाक्षी सिंहा ने इस चीज से घटाया 30kg वजन, कहा- 'इससे मेरा मेटाबॉलिज्‍म भी बूस्‍ट हुआ'

सोनाक्षी सिंहा बहुत बड़ी फूडी हैं इसके बावजूद उन्होंने अपना 30kg वजन कम किया है। आइए जानते हैं सोनाक्षी सिंहा की वेट लॉस टिप्स (Sonakshi Sinha Weight Loss Tips in hindi)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 2, 2021 4:30 PM IST

सोनाक्षी सिंहा (Sonakshi Sinha) कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं और लोग उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद करते हैं। फिल्‍म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिंहा की आज करोड़ों की फैन फॉलोइंग है। 34 वर्षीय सोनाक्षी आज अपना बर्थ डे (Sonakshi Sinha Birthday) सेलिब्रेट कर रही है। सुपर एक्‍ट्रेस होने के साथ ही सोनाक्षी सिंहा उन लोगों के लिए एक मिसाल भी हैं जो अपने मोटापे के कारण अंडर कॉन्‍फीडेंट रहते हैं। सोनाक्षी कई बार अपने इंटरव्‍यू में कह चुकी हैं कि बॉलीवुड में एंट्री से पहले उनका वजन 90 किलो तक था। लेकिन बिना कॉन्‍फीडेंट कम किए और हताश हुए उन्‍होंने सही ट्रेक पर चलकर अपना 30 किलो वजन घटाया है। सोनाक्षी ने अपने वजन को कम (Sonakshi Sinha Weight Loss in hindi) करने के लिए खूब एक्‍सरसाइज तो की ही है, साथ ही उन्‍होंने एक खास डाइट को फॉलो कर अपना वजन तेजी से कम किया है। कौन सी है ये डाइट? आइए जानते हैं आखिर कौन सी डाइट के दम पर सोनाक्षी ने अपना 30kg वजन किया है।

जंक फूड की फैन थी सोनाक्षी

सोनाक्षी सिंहा को जंक फूड बहुत पसंद है। एक्‍ट्रेस कई बार अपने इंटरव्‍यू में कह चुकी है कि वो बहुत बड़ी फूडी हैं और उन्‍हें बर्गर, पिज्‍जा, कोल्‍ड ड्रिंक और नूडल्‍स जैसी चीजें खाना काफी पसंद है। सोनाक्षी कहती हैं 'बॉलीवुड में आने से पहले मतलब बर्गर और पिज्‍जा तो ऐसे होते थे जिन्‍हें मैं कभी भी खा लेती थी। हां, वडा पॉव भी मुझे बहुत पसंद है। मैं ये सब खाती थी और एक्‍सरसाइज करने का मेरा मन नहीं करता था। वो तो जब से बॉलीवुड में आई हूं तक से मैनें अपनी डाइट को भी सही किया है और वर्कआउट भी किया है। उसी का नतीजा है कि मैं अपना 30kg वजन कम कर पाई हूं।'

वेगन डाइट लेती हैं सोनाक्षी सिंहा (Sonashi Sinha follow Vegan Diet)

सोनाक्षी सिंहा कम्‍प्‍लीटली वेजिटेरियन हैं और वेगन डाइट लेती हैं। सोनाक्षाी एनिमल लवर हैं और वो किसी भी तरह का एनिमल प्रॉडक्‍ट नहीं खाती हैं। सोनाक्षी की डाइट में प्रोटीन की हाई मात्रा होती है और कार्ब्‍स की बहुत कम। सोनाक्षी की डाइट में नट्स, सीडस, फल, हरी सब्जियां, सूप, दूध, दही और दूध जैसी चीजें खाती हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि उन्‍होंने अपने मेटाबॉलिज्‍म को बूस्‍ट करने के लिए एक बार में पेट भरकर खने के बजाय हर 2 घंटे में खाने की प्रेक्टिस शुरू की, जिसका उन्‍हें जबरदस्‍त असर दिखा। वो कहती हैं कि वेजिटेरियन डाइट लेने के साथ अगर आप रोज वर्कआउट करेंगे तो वजन घटाना बिल्‍कुल भी चैलेंजिंग नहीं रहेगा। शाम को 6 बजे के साथ सोनाक्षी पानी और जूस लेती हैं और कार्ब्‍स को हाथ तक नहीं लगाती हैं। बैलेंस डाइट का फॉलो करने के आलवा सोनाक्षी सिंहा वर्कआउट भी करती हैं।

नींबू और शहद से करती हैं दिन की शुरुआत

नींबू में भारी मात्रा में विटामिन सी होता है जो डाइजेशन सिस्‍टम के लिए बहुत अच्‍छा होता है। सोनाक्षी अपने दिन की शुरुआत एक ग्‍लास गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर करती हैं। पानी, नींबू और शहद का मिश्रण वाकई फायदेमदं होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.