Sonakshi Sinha Fitness: सोनाक्षी सिन्हा ने किया 'वर्कआउट फ्रॉम होम', लॉकडाउन में ऐसे बनी फिट एंड स्लिम

सोनाक्षी ने अपने वेट लॉस से ना केवल लोगों को चौंकाया बल्कि यह भी साबित किया कि फिट बनना मुश्किल ज़रूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 22, 2021 6:05 PM IST

Sonakshi Sinha Body Transformation: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिनमें सोनाक्षी पहले से बहुत ज़्यादा स्लिम और फिट दिख रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का यह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा। सोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इन पिक्चर्स में इस बॉलीवुड दिवा की फिटनेस एक अलग ही लेवल पर देखने को मिली। ना केवल सोनाक्षी इस पिक्चर्स में पहले से पतली दिख रही हैं बल्कि उनकी फ्लैट टमी और स्लिम वेस्टलाइन भी दिख रही है। (Sonakshi Sinha Weight Loss during lockdown)

आखिर कैसे बनी सोनाक्षी इतनी फिट

सोनाक्षी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं। सोनाक्षी की फिटनेस ने उन्हें इतना बदल दिया है कि वे पहले से बहुत अलग दिख रही हैं। ऐसी फिटनेस अचीव करने के बाद लोगों ने कह दिया कि यह सोनाक्षी तो हैं ही नहीं, बल्कि, उनकी कोई डुप्लीकेट है। (Sonakshi Sinha Body Transformation in hindi) सोनाक्षी के वर्कआउट रूटीन की तस्वीर यहां देखें-

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, ' वर्क फ्रॉम होम' का मतलब आपके लिए जब 'वर्कआउट फ्रॉम होम' हो.... ज़ाहिर है इन तस्वीरों के ज़रिए वे अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारेें में लोगों को बताना चाह रही हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीर में दबंग सीरिज़ की एक्ट्रेस सोनाक्षी स्पोर्ट्सवियर पहने दिखायी दीं। वहीं, सोनाक्षी अपने घर पर वर्कआउट करते दिखीं।

कभी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं सोनाक्षी

गौरतलब है कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी ने अपना काफी वजन कम किया था। लेकिन, फिल्मी करियर शुरू होने के बाद भी सोनाक्षी लगातार अपने ज़्यादा वजन के लिए ट्रोल होती रहीं।  उन्होंने खुद कई बार कहा है कि उन्हें  बॉडीशेमिंग से भी गुज़रना पड़ा है।

हाल ही में एक लाइफस्टाइल मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि  स्कूल के दिनों में उनका वजन 95 किलो तक था। इस वजह से उन्हें स्कूल में चिढ़ाया भी जाता था। लेकिन, सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने खुद के वजन के लिए कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं की। सोनाक्षी ने अपने वेट लॉस से ना केवल लोगों को चौंकाया बल्कि यह भी साबित किया कि फिट बनना मुश्किल ज़रूर है लेकिन नामुमकिन नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source