... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : October 21, 2018 7:49 PM IST
अपने आप को फिट रखना और एक अच्छी बॉडी की चाहत हर किसी की होती है.© Shutterstock
अपने आप को फिट रखना और एक अच्छी बॉडी की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन इसके लिए मेहनत भी बहुत करनी पड़ती, परंतु बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी अगर कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो कहीं न कहीं आपके ट्रेनिंग करने के तरीके, आपका ट्रेनर या ट्रेनिंग की जगह में कुछ न कुछ जरूर कमी है। वर्कआउट करने से ज्यादा ये मायने रखता है कि आपके वर्कआउट करने का तरीका ठीक भी है या नहीं। तो जानते हैं ऐसे सात संकेतों के बारे जो हमें आगाह करते हैं कि हमें अपना एक्सरसाइज ट्रेनर बदलने की आवश्यकता है।
ट्रेनर ज्यादा समय तक फोन पर लगे रहना
अगर आपका ट्रेनर वर्कआउट ट्रेनिंग के दौरान अधिकांश समय अपने फोन पर व्यस्त रहता है, और उसका दिमाग आपकी बजाए अपने फेसबुक पर ज्यादा रहता है, तो आपको अब अपने लिये नए जिम ट्रेनर की तलाश शुरु कर देनी चाहिये। यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए सिर्फ 20 मिनट स्पिनिंग एक्सरसाइज, जानें और भी फायदे
ट्रेनर गलत सलाह तो नहीं दे रहा
यदि आपने अपने ट्रेनर को कहा है कि स्क्वैट्स करने पर आपके घुटनों में दर्द हो रहा है, या इस तरह की कोई और परेशानी है, और फिर भी आपका ट्रेनर कोई सही सुझाव नहीं दे पाता या वर्कआउट में कोई बदलाव आदि नहीं करता है, तो संभवतः वह गुणी नहीं है। आपको ऐसे में कोई नया ट्रेनर ढूंढ लेना चाहिये। यह भी पढ़ें- खुद से करें सवाल, तो सेहत को मिलेंगे कई लाभ।
अगर आप खुद वर्कआउट कर सकते हैं
अगर आप काफी समय से वर्कआउट कर रहे हैं, परिणाम भी सही आ रहे हैं, और आप वर्कआुट की तरनीक व अपने शरीर की क्षमता को ठीक प्रकार से मसझ चुके हैं, तो भी आपको वर्कआउट ट्रेनर की जरूरत नहीं हैं। इस तरह आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं, बल्कि अपने हिसाब से एक्सरसाइज का टाइम मैनेजमेंट भी कर सकते हैं।
अगर लेट शुरू होती हैं क्लासेज़
अगर आपका ट्रेनर अकसर वर्कआउट ट्रेनिंग पर आने में देरी करता है, और आपकी क्लासेज बंक भी हो जाती हैं, तो ये आपके एक्सरसाइज ट्रेनर की लापरवाही की निशानी है। ध्यान रखें, आप हों या आपका ट्रेनर, वर्कआउट में अच्छे परिणामों के लिये अनुशाषन बेहद जरूरी है।