Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस (Soha Ali Khan Fitness In Hini) को लेकर भी एक अलग पहचान बनाई हुई है। सोहा के स्ट्रीक्ट फिटनेस और डेली रुटीन के सामने कई सेलेब्स के पसीने निकल जाते हैं। अपने माइंड और बॉडी को मेनटेन रखने के लिए सोहा काफी मेहनत करती है। इसी का नतीजा है 40 की उम्र में भी सोहा काफी यंग लगती हैं। 6 फरवरी को दिल्ली में हुए एक इंवेट 'ग्लो फ्रॉम विदिन: नर्चरिंग ए रेडिएंट स्किन' के दौरान thehealthsite.com के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सोहा अली खान ने अपनी फिटनेस के कई राज (Soha Ali Khan Fitness Secret) खोले हैं। आम लोगों को मोटिवेट करने के लिए सोहा ने हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर खास जोर दिया। आइए जानते हैं सोहा ने दहेल्थसाइट के साथ स्पेशल इंटरव्यू में क्या कहा-
सोहा से जब वजन घटाने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में पूछा तो उन्होंने साफतौर पर कहा 'मेरा इंटरेस्ट वेट लॉस करने में नहीं होता बल्कि फिट रहने में होता है। लोगों की रुचि पतले दिखने के बजाय फिट रहने में होनी चाहिए। क्योंकि जब आप फिट होते हो तो आपकी बॉडी अपने आप आइडल शेप ले लेती है जो आपके ऊपर सबसे ज्यादा सूट करती है।' वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज का नाम लेते हुए सोहा ने कहा वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज (Strength Training Exercise) और कार्डियो सबसे ज्यादा करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से वो खुद को फिट और एर्नेजेटिक रखती हैं। इसके अलावा सोहा के फिटनेस रुटीन में हेडस्टेंड (Headstand) भी शामिल है। बताते चलें कि हेडस्टैंड एक ऐसा पोज है जहां आप अपने शरीर को उल्टा करके सिर झुकाकर खड़े होते हैं। इसे योग, कलाबाजी, ब्रेकडांसिंग और शुरुआती जिम्नास्टिक में किया जाता है।
हैवी एक्सरसाइज करने के बजाय सोहा अली खान अपनी फिटनेस को मेनटेन रखने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी करती हैं। बैडमिंटन खेलना, पिकलबॉल (Pickleball) और रनिंग, सोहा की फेवरेट स्पोर्ट्स एक्टिविटी हैं। वह कहती हैं रनिंग करने से न सिर्फ आप फिट रहते हैं बल्कि आपकी हार्ट हेल्थ भी बूस्ट होती है। इसके अलावा सोहा बैक की एक्सरसाइज पर भी जोर देती हैं। अपने फिटनेस रुटीन के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस कहती हैं वह पीठ की स्ट्रेंथपर खास फोकस करती हैं।
जब सोहा से पूछ गया कि ज्यादातर सेलेब्स पिलाटे करते हुए फोटो और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हेंडल्स पर डालते हैं जो आम लोगों को बहुत प्रेरित करता है। क्या वाकई पिलाटे करना बहुत फायदेमंद होता है? इसके जवाब में सोहा कहती हैं कि कभी भी फिटनेस ट्रेंडस को देखकर और दूसरों की देखादेखी से इंस्पायर नहीं होना चाहिए। आपकी बॉडी के लिए क्या जरूरी है आपको वो करना चाहिए। ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिसे करना आपको पसंद हो और आप उसे कंसिस्टेंसी के साथ कर पाएं।
जब सोहा से उनके फेवरेट स्नेक्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बादाम खाना बहुत पसंद है। चर्चा के दौरान एक्ट्रेस कहती हैं कि वो हर टाइम अपने साथ बादाम कैरी करती हैं और रोजाना मुट्ठीभर बादाम खाती हैं। बता दें कि बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से शरीर को फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ई, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पोटैशियम और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।