खेलेंगे ये खास तरह के खेल तो लंबा होगा जीवन

एक स्पोर्ट है जो कि आपकी उम्र बढ़ाने में मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 14, 2018 12:48 AM IST

इस बात को हम सभी जानते हैं कि व्यायाम करना एक अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अभी तक यह बात सामने नहीं आई थी कि कौन से स्पोर्ट्स हमारी सेहत के लिहाज से बेस्ट होते हैं। लेकिन एक स्पोर्ट है जो कि आपकी उम्र बढ़ाने में मदद कर सकता है। हाल ही में हुई स्टडी के मुताबिक स्पोर्ट्स गेम से मौत का खतरा 47 फीसदी तक कम होता है। सैंट ल्यूक्स हेल्थ सेंटर कंसास की स्टडी में 8577 अडल्ट्स को लिया गया। ये लोग करीब 25 साल तक स्टडी का हिस्सा रहे।

यह भी पढ़ें-स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभदायक है मिट्टी का ये खेल, जानें इसके लाभ

स्टडी में सामने आया कि जो लोग टेनिस जैसे टीम गेम्स खेलते हैं उनकी उम्र एक्सर्साइज न करने वाले लोगों से ज्यादा होती है। इतना ही नहीं उनकी उम्र जॉगिंग, स्वीमिंग और साइकलिंग जैसी सोलो ऐक्टिविटीज करने वाले लोगों से भी ज्यादा होती है।

इस रिसर्च में यह बात सामने आई कि अगर आप एक्सर्साइज के साथ सोशल इंटरैक्शन भी करते हैं तो यह इसके फायदे को दोगुना कर देता है।

स्टडी के ऑथर जेम्स ने बताया कि एक्सर्साइज करना और हार्ट रेट बढ़ाना फायदेमंद है, लेकिन लोगों के साथ कनेक्ट होना भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जो लोग साइकल चलाते हैं अगर वे यह काम ग्रुप में करें तो उन्हें ज्यादा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें-कमर को बनाना है लचीला तो करें उष्ट्रासन, जानें नौकासन के भी फायदे

मजेदार बात यह है कि इस स्टडी से ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक पुरानी स्टडी को भी बल मिलता है जिसमें यह बात सामने आई थी कि जो लोग रैकेट गेम्स (बैडमिंटन, टेनिस वगैरह) खेलते हैं उनकी उम्र जॉगिंग करने वाले लोगों से ज्यादा होती है।

अगल-अलग स्पोर्ट्स खेलने वाले लोगों में एक और अहम बात सामने आई कि जो लोग किसी फिजिकल स्पोर्ट या ऐसी ही किसी ऐक्टिविटी का हिस्सा नहीं बनते उनकी मौत यंग एज में होने की संभावना ज्यादा रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source