
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 5, 2020 7:36 PM IST
भीगे हुए बादाम खाने के हेल्दी फायदे ।
Soaked Almonds eating benefits: रोज़ बादाम(Almonds) खाना सबसे अच्छी इटिंग हैबिट्स में शुमार होता है। इससे, ओमेगा फैटी-3 एसिड्स और विटामिन ई जैसे हेल्दी फैट्स मिलते हैं। तो वहीं, बादाम का सेवन करने से ज़िंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है। भारत में लगो खीर, मिठाई, और परांठों में बादाम के टुकड़े मिलाते हैं। तो वहीं, एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन के तौर पर भी लोग बादाम खाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सूखे बादाम की बजाय बादाम की गिरियों को भिगोकर(Soaked Almonds)खाने से ज़्यादा फायदे होते हैं।(Soaked Almonds eating benefits in hindi)
Healthy Recipe: प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन डिश है पनीर बादाम का चीला, ज़रूर ट्राई करें ये रेसिपी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भिगोए हुए बादाम(Soaked Almonds eating benefits in hindi) खाना सूखे-कच्चे बादाम खाने से ज़्यादा सेहतमंद तरीका है। दरअसल, भिगोने बादाम के छिलके नर्म हो जाते हैं। इनमें एक विशेष प्रकार के एंजाइम्स की प्रक्रिया होती है। जैसा कि, पानी में भिगोने से बादाम नर्म और चबाने में आसान हो जाते हैं। इससे, शरीर को बादाम के पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है। जिससे, पोषक तत्वो का फायदा शरीर को ज़्यादा मिलता है।
बादाम को खाने से पहले 5-6 घंटों के लिए पानी में भिगोकर(Soaked Almonds eating benefits)रखें। इसे, हर उम्र के लोगों जैसे छोटे बच्चों, स्टुडेंट्स, प्रेगनेंट महिलाओं और कामकाज़ी लोगों को भी खाना चाहिए।
Almond for Weight Loss: वेट लॉस के लिए पीएं बादाम का दूध, बेली फैट भी होगा कम