
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 16, 2021 9:41 PM IST
Smriti Irani Weight Loss: टीवी सीरियल्स से राजनीति की दुनिया में आनेवाली स्मृति ईरानी के वेट लॉस (Smriti Irani Weight Loss) की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। अभिनेत्री से केंद्रीय मंत्री बनी स्मृति ईरानी का वजन पहले से बहुत कम हो गया है और उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान हो गए हैं। हाल ही में सामने आयी कुछ तस्वीरों में उनका वजन पहले से काफी कम दिखायी दे रहा है। स्मृति ईरानी की एक तस्वीर अभिनेता मनीष पॉल (Manish Paul) ने हाल ही में शेयर की जिसमें वह काफी पतली दिखायी दे रही हैं।
View this post on Instagram
टीवी इंडस्ट्री से लेकर राजनीति के क्षेत्र मे अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज़ करानेवाली स्मृति ईरानी ने लगभग 2 दशक से सीरियल्स और फिल्मों में काम नहीं किया। टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से घर-घर में ढेर सारा प्यार पानेवाली ‘तुलसी’ यानि स्मृति ईरानी की शादी भी इसी सीरियल के दौरान ही हुई थी। उसके बाद दोनों बच्चों का जन्म हुआ जिसके बाद अभिनेत्री इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इन सबके बीच स्मृति ईरानी का वजन भी बहुत अधिक बढ़ गया और कई लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि स्मृति अपने पोस्ट-प्रेगनेंसी वेट गेन की वजह से ही अब एक्टिंग नहीं कर रही हैं। हालांकि, इस बीच स्मृति ने राजनीति में अपने कदम जमाए और नयी उपलब्धियां हासिल कीं। (Smriti Irani Weight Loss in hindi)
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में मनीष पॉल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ दिखायी दे रहे हैं। मनीष ने इस पोस्ट के साथ लिखा कि वे जब स्मृति से मिलने उनके घर गए तो स्मृति ईरानी ने उन्हें एक आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पायी गयीं थीं। जिसके बाद वह तमाम प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए इस बीमारी से उबरकर एक बार फिर अपने काम में जुट गयीं। वहीं, अब अपने वेट लॉस से भी स्मृति ने लोगों को प्रेरणा दी है कि वे भी फिट और पतले बन सकते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 में अपने बढ़े वजन पर खुद ही एक मज़ाकिया पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में स्मृति ने अपनी एक्टिंग के दिनों वाली एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि वक़्त बीतने के साथ उनका वजन कितना बढ़ गया कि अब वो खुद को क्या से क्या होते देखना पड़ा। वहीं, जनवरी 2021 में स्मृति के जन्मदिन पर टीवी प्रोड्यूसर और स्मृति की दोस्त एकता कपूर ने भी उनके वजन पर एक कमेंट किया था जो काफी वायरल भी हुआ था। (Ekta Kapoor's Comment on Smriti Irani's Weight Gain)
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.