... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : July 16, 2018 6:08 PM IST
Tips to get rid of black tongue. © Shutterstock
स्मोकिंग न सिर्फ आपके लिए, बल्कि अपने आसपास के लोगों के लिए भी बहुत खतरनाक है। यदि आप भी अपनी स्मोकिंग की आदत से परेशान हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स -
समय को पहचानें : उस समय को पहचानें जब आपको सबसे ज्यादा सिगरेट की तलब लगती है। उस समय में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें या कोई और काम करें। इस समय सलाद खाना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
नोट चिपकाएं : जिस समय आपको सिगरेट की तलब लगती है, उस समय के बारे में एक नोट बनाकर अपने वर्क प्लेस और घर पर चिपकाएं। ताकि आपको याद रहे कि इस समय में आपको स्मोकिंग के अलावा और कुछ करना है।
च्यूइंगम : एक आसान तरीका यह भी है कि आप खूब सारी च्युइंगम चबाया करें, जिसमें चीनी ना के बराबर हो। जब भी आपको सिगरेट पीने का मन करें आप च्युइंगम को चबाना शुरू कर दें। इसे अपने ऑफिस, घर और जहां भी जाए साथ रखें और खाते रहें। इसका एक फायदा आपको यह होगा कि सिगरेट की क्रेविंग कम होगी साथ ही कई शोध बताते हैं कि च्युइंगम खाने से तनाव भी कम होता है।
हॉबी करें एक्सप्लोर : सिगरेट छोड़ते समय पहले आपको बहुत मु्श्किल होगी। ऐसे में आपके लिए बेस्ट होगा कि आप अपनी हॉबी के साथ जुड़ जाएं। अपने दिमाग को भटकाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। यह दिमाग को व्यस्थ रखेगा। जो आपको पसंद हो वो हॉबी चुनें और इस बुरी लत से दूर रहे।
लिप बाम : जब आप सिगरेट छो़ड़ते हैं तो आपके होठ सूखने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने साथ एक अच्छा लिप बाम जरूर रखें।
वॉक करें : गहरी सांस लेने की आदत बनाए। रोज सुबह और शाम को 10-15 मिनट के लिए खुली हवा में वॉक करें और शांत जगह में बैठकर कुछ समय के लिए लंबी सांसे लें। इससे खुद को आप ताजा महसूस करेंगे। जिससे आपके अंदर कॉफिडेंस बढ़ जाएगा।
पानी पिएं : हो सके तो खूब सारा पानी पिएं। दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। पानी आपके शरीर से जहर को निकालने का काम करती है जो सिगरेट पीने कि वजह से शरीर में जमा हो जाता है।
तनाव मुक्त रहें : सिगरेट न पीने से आपको पहले खूब तनाव होगा, ऐसे में जरूरी है कि खुद को आप तनावमुक्त रखने के सारे प्रयास करें। खाली समय में टहलने जाएं। स्पा या मसाज लें, इससे तनाव से दूर रहेंगे।
वर्कआउट करें : अपने बिजी शेड्युल से थोड़ा सा समय कसरत के लिए भी निकालें। कसरत करने सिगरेट की वजह से जो भी नुकसान हुआ है वो कम होगा और आपका शरीर एक्टिव रहेगा।
शेयर करें : सिगरेट को छोड़ रहे हैं तो इस बात की सूचना अपने दोस्तों, परिवार और आसपास के लोगों को जरूर बता दें जिससे वो आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे और आपको अपने फैसले पर गर्व होगा। अपने उन सभी दोस्तों से मिलना-जुलना रखें जो सिगरेट नहीं पीते हैं।
पिग्गी बैंक : सिगरेट को त्याग कर आप खूब सारे पैसे जमा कर सकते हैं। जी हां, सिगरेट पर खर्च होने वाले पैसों को एक पिगी बैंक में डालें। इससे आपको अदांजा होगा कि इस बुरी आदत पर कितना खर्च करते थे। इन पैसे से इस लत से मुक्त होने के बाद कोई अच्छा सा गिफ्ट खुद को खरीदकर दें।
चित्रस्रोत: Shutterstock.