वेट लॉस करना चाहते हैं तो भूख लगने पर डार्क चॉकलेट सूंघें!

क्या डार्क चॉकलेट सूंघने से सचमुच वेट लॉस होता है? हंसे या सचमुच ऐसा होता है!!!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 4, 2017 3:02 PM IST

ऐसा कहा जाता है कि आपकी सेहत के लिए डार्क चॉकलेट इतनी अच्छी होती है कि केवल उसे सूंघने भर से ही आपका वजन घट सकता है; यह विचित्र है लेकिन सच है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत पहले से ही डार्क चॉकलेट के फायदों के बारे में बात करते आ रहे हैं। उन फायदों में से एक है वेट लॉस भी, जिसका बहाना चॉकलेट खाने वाले लोग अक्सर देते रहते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि चॉकलेट नहीं बल्कि, चॉकलेट में मौजूद चीनी वजन बढ़ने की वजह थी। चॉकलेट खुद ही बहुत ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है, और चॉकलेट खाने से मेटाबॉलिज़्म में सुधार, एंटीऑक्सिडेंट की आपूर्ति और अच्छा महसूस कराने की भावना बढ़ने जैसे फायदे हो सकते हैं।

लेकिन डार्क चॉकलेट के गुण बस इतने ही नहीं हैं। डार्क चॉकलेट के फायदे पाने के लिए उन्हें खाना ज़रूरी नहीं है, केवल सूंघने भर से भी आपकी सेहत को बहुत फायदे होते हैं। हम यहां बता रहे हैं इसके वैज्ञानिक तथ्य। घ्रेलिन (Ghrelin), एक जठरांत्र या गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल हार्मोन (gastrointestinal hormone) है, जो आपकी भूख को उत्तेजित करता है और आपके मस्तिष्क को भूख के संकेत भेजता है। 2010 में शोधकर्ताओं ने एक हेल्थ एक्सपेरिमेंट किया, जहां यह जांचने की कोशिश की गयी कि क्या डार्क चॉकलेट भूख महसूस करानेवाले हार्मोन पर प्रभाव डालते हैं।

12 महिलाएं जिनकी बीएमआई 18 से 25 के बीच थी, उन्हें 30 ग्राम  डार्क चॉकलेट (85 प्रतिशत) खाने या सूंघने के लिए दी गयीं। आश्चर्यजनक रूप से, सभी महिलाओं ने अपनी भूख में कमी और चॉकलेट खाने और सूंघने के बाद कुछ खाने की इच्छा में कमी की बात कही। शोधकर्ताओं का कहना है कि चॉकलेट की गंध प्रणाली में घ्रेलिन (ghrelin) में कमी आती है। जब भूख के हार्मोन का स्तर शरीर में कम हो जाता है, तो भूख दब जाती है और लालच भी कम हो जाता है।

वजन घटाने की संभावनाएं चॉकलेट पसंद करनेवालों को और उत्तेजित कर सकता है। तो, अपने नजदीकी सुपरमार्केट से डार्क चॉकलेट का एक पैकेट खरीदें, जिसमें 85% या उससे ज़्यादा डार्क चॉकलेट हो। अपनी भूख शांत करने के लिए इसे सूंघें। और इस दौरान आत्म-नियंत्रण खोने और चॉकलेट को खाने की चिंता न करें।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

संदर्भ- Massolt ET, van Haard PM, Rehfeld JF, Posthuma EF, van der Veer E, Schweitzer DH. Appetite suppression through smelling of dark chocolate correlates with changes in ghrelin in young women. Regul Pept. 2010 Apr 9;161(1-3):81-6. doi: 10.1016/j.regpep.2010.01.005. Epub 2010 Jan 25. PubMed PMID: 20102728.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source