Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
वजन बढ़ाना स्वस्थ रहने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। केवल वो लोग ही समझ सकते हैं कि वजन बढ़ाना कितना जरूरी है, जिनका वजन उनकी उम्र और लंबाई के हिसाब से कम है। यह समस्या महिलाओं में अधिक सामान्य है। हालांकि, वजन बढ़ाना एक आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। शरीर का मेटाबॉलिक रेट खराब होने के कारण हम वजन नहीं बढ़ा पाते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहती हैं तो आपको अधिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। अधिक का मतलब है, आप दिन में जितनी कैलारी बर्न करती हैं, उससे अधिक खाएं। इसके लिए आप कुछ डाइट टिप्स अपना सकती हैं। बुढ़ापे में भी रहेंगे घुटने मजबूत, जब नियमित करेंगे ये 4 एक्सरसाइज
महिलाएं वजन बढ़ाने के कौन से डाइट टिप्स अपनाएं
प्रोटीन खाएं
स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिये सबसे आसान तरीका प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन है। सेम और दाल, डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। दूध में प्रोटीन होता है यह आसानी से उपलब्ध स्रोत है। एक दिन में दो से तीन गिलास दूध पिएं।
कार्बोहाइड्रेट्स
वो खाद्य पदार्थ अपने आहार में शामिल करें जिनमें स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट होते हैं। गेहूं की रोटी, ताजे फल, ब्राउन राइस, अनाज, आलू, ड्राई फ्रूट्स, केले और आम आदि का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब आजमाएंगे ये घरेलू टिप्स
फैटी फूड
वजन बढ़ाने के लिए अपने आहार में फैटी फूड्स को भी शामिल करें। जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल, एवोकाडो और मछली जैसे टूना और मैकेरल का सेवन करें। इन्हें कम अनुपात में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
स्वस्थ खाद्य पदार्थ
वजन बढ़ाने के लिए महिलाएं स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। स्टेक, चिकन, फल, सब्जियां, नट्स और पनीर आदि महिलाओं को वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। अपने दैनिक आहार में होल ग्रेन, पास्ता और अनाज की रोटी शामिल करें।
हेल्दी स्नैक्स
जंक फूड खाने की बजाय, हेल्दी स्नैकिंग खाएं। एक गिलास दूध, सेब और मुट्ठीभर नट्स आदि नाश्ते में खा सकते हैं। इस स्वस्थ आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सोडा ड्रिंक्स, पैक्ड फ्रूट ड्रिंक्स और स्मूदी आदि को अलविदा कहें।