
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 10, 2019 1:49 PM IST
हैल ने हासिल कर लिया सिक्स पैक ऐब्स बनाने का अपना लक्ष्य।
हॉलीवुड एक्ट्रेस हैल बेरी (Halle Berry) काफी लंबे समय से सिक्स पैक एब्स ( How to Get Six Pack Abs) बनाना चाहती थीं और आखिरकार उन्होंने अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 53 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स (ways to Get Six Pack Abs at home) को फ्लांट करते नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर के साथ हैल ने लिखा, "किसी लक्ष्य को तैयार करने और उसे हासिल करने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है। हैशटैगब्रूज्डदमूवी के लिए मेरे कई लक्ष्यों में से एक था ऐब्स बनाना और आज अन्तत: मैंने इसे हासिल कर लिया है और इसका एहसास बिल्कुल अविश्वसनीय सा है।"
'ब्रूज्ड' (film bruised) एक मार्शल आर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें हैल अभिनय करती नजर आएंगी। यदि आपकी भी ख्वाहिश है सिक्स पैक एब्स बनाने की, लेकिन आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर भी इस ख्वाहिश को पूरी कर सकते हैं।
एक्सरसाइज का असर हुआ क्या ? जानें, कब, कितना और कैसे करनी चाहिए एक्सरसाइज
1 हर युवा की ख्वाहिश होती है सिक्स पैक एब्स पाने की और इसके लिए वो काफी मेहनत करते हैं। हालांकि, सभी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। ऐसे में आप बिना किसी उपकरण के भी घर पर सिक्स पैक एब्स (pack abs workout at home) बना सकते हैं।
2 आप हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज (Hanging Leg Raise Workout) करके सिक्स पैक एब्स पा सकते हैं। इस वर्कआउट में लोहे के रॉड के सहारे लटकना होता है। जब आप रॉड के सहारे लटकते हैं, तो अपने शरीर को ढीला रखें। अब अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ सीधा रखकर ऊपर उठाने की कोशिश करें। शरीर ऐसे लगे कि दो हिस्सों में मुड़ा हुआ है। कुछ देर इसी स्थिति में बने रहें और फिर पैर नीचे ले आएं। इस प्रक्रिया को 10 बार जरूर दोहराएं।

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए लाइंग लेग रेज का अभ्यास जरूर करें। © Shutterstock
3 लाइंग लेग रेज (Lying Leg Raise) भी आपकी मदद करेगा पैक एब्स बनाने में। इसके लिए आप समतल जगह पर लेट जाएं। अब पैरों को सीधा रखते हुए 90 डिग्री के कोण पर ऊपर उठाएं। थोड़ी देर इस स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे पैरों को नीचे ले आएं। इसे नियमित करेंगे तो पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा, जिससे पैक एप्स बनने लगेंगे।
4 एक और आसान एक्सरसाइज है लाई डाउन क्रंचेज (Lie Down Crunches)। इसमें आप समतल जमीन पर लेट जाएं। सिर को अपने हाथों से पकड़ लें। शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाएं फिर नीचे ले जाएं। पैरों को आधा मोड़ कर रखें। इस दौरान सिर पर हाथों को रखे रहें। इस वर्कआउट को करते समय सांस को छोड़ते रहें। इसे 10-15 बार करें। यह सबसे आसान वर्कआउट है सिक्स पैक एब्स बनाने का।
इनपुट : (IANS Hindi)