Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विनेगर वाला पानी पीने से हो सकता है वेट लॉस!

सेब का सिरका या ऐप्पल साइडर विनेगर है वजन कम करने में मददगार।

विनेगर वाला पानी पीने से हो सकता है वेट लॉस!

Written by Editorial Team |Published : January 18, 2018 7:07 PM IST

जब आप सिरका के बारे में सोचते हैं, तो आपको लगता है कि यह एक तरह का अचार है। सिरका या एसिटिक एसिड हमारी रसोइयों में इस्तेमाल होनेवाली एक आम चीज है, खासकर भारत में चीज़ों को लंबे समय तक टिकाने और नमकीन बनाने के लिए उसमें सिरका मिलाया जाता है। लेकिन इटली जैसे कई देशों में, सिरके का उपयोग स्वादिष्ट भोजन के लिए मसाले के रूप में भी किया जाता है। अपने तीखे और खट्टे स्वाद के कारण, सिरका शायद ही कभी अकेले खाया जाता है, लेकिन सेहत के लिहाज से इसके फायदों के बारे में हाल में साबित किया गया है कि आप इसे वेट लॉस में मदद कर सकता है। फिलहाल, सेब का सिरका या ऐप्प्ल साइडर विनेगर हेल्थ वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है। वजन कम करने के लिए खाली पेट 1-2 चम्मच सिरका पीने की सलाह देते हैं। लेकिन चलिए जानते हैं कि विज्ञान इसके बारे में क्या कहता है?

बायोसाइंस, बायोटेक्नोलॉजी, और बायोकैमिस्ट्री जर्नल में 2009 में छपी एक स्टडी में निष्कर्ष निकाला गया कि सिरका का मुख्य घटक एसिटिक एसिड शरीर में फैट जमा होने से रोकता है। मोटापे से परेशान लोगों को 15 मिलीलीटर, 30 मिलीलीटर और 0मिली या प्लेसबो(placebo) सिरका पीने को दिया गया। स्टडी के अंत में यह पाया गया कि शरीर के वजन, बीएमआई, आंत में फैट और कमर की मोटाई और सीरम ट्राइग्लिसराइड का स्तर उन समूहों में कम था जिन्हें सिरका दिया गया, जिसका मतलब है कि रोज़ सिरका पीने से मोटापे को कम करने में मदद हो सकती है।.1

2005 के एक अध्ययन में यह भी पता चला है कि सिरके वाला भोजन खाने से आपको संतुष्टि या पेट भरे होने का भी अहसास होता है।2

Also Read

More News

इन अध्ययनों से पता चलता है कि सिरका वजन कम करने में सहायक हो सकता है। लेकिन चूंकि यह बेहद अम्लीय या एसिडिक होता है, इसीलिए इसे कभी भी पानी में मिलाए बिना नही पीना चाहिए। लेकिन केवल सिरका पीने से वजन कम नहीं होगा। आपको सिरके के साथ अच्छा व्यायाम और सही आहार का भी सेवन करना अहम है।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari 

चित्र स्रोत: Shutterstock.

संदर्भ: 1 Kondo, T., Kishi, M., Fushimi, T., Ugajin, S., & Kaga, T. (2009). Vinegar intake reduces body weight, body fat mass, and serum triglyceride levels in obese Japanese subjects. Bioscience, biotechnology, and biochemistry73(8), 1837-1843.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

2 Östman, E., Granfeldt, Y., Persson, L., & Björck, I. (2005). Vinegar supplementation lowers glucose and insulin responses and increases satiety after a bread meal in healthy subjects. European journal of clinical nutrition, 59(9), 983-988.

About the Author

... Read More