
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 13, 2018 6:17 PM IST
वेट लॉस करना आज हेल्दी रहने के लिए काफी ज़रूरी है और ज़्यादातर लोग वेट लॉस की कोशिश भी करते हैं। क्या आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन ट्रेंडी और फैशनेबल तरीके नहीं अपनाना चाहते? परेशान मत होइए आप अकेले नहीं है। आप जैसे लोगों को ज़रूरत है कुछ सरल वेट लॉस टिप्स की जो आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ाए और वेट लॉस में आपकी मदद करे। ऐसा ही एक तरीका है नींबू वाली कॉफी पीना। जी हां, अब आप रोजाना सुबह एक कप कॉफी पीकर अपना वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, स्टडीज़ में ऐसा बताया गया है कि कॉफी से आप कई किलो तक वजन कम कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अपनी कॉफी में दूध और चीनी नहीं मिलानी है।
कैसे करती है कॉफी असर?
कॉफी एक उत्तेजक पदार्थ है जो आपको कई घंटों तक एक्सरसाइज करने के लिए मदद करता है। इसके अलावा कॉफी में कैफीन, थियोब्रोमाइन, थियोफाइलिइन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे जैविक रूप से सक्रिय पदार्थ शामिल हैं, जो वजन करने में बहुत प्रभावी हैं। कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को बढ़ाकर आपकी फैट सेल्स को टूटने के लिए संकेत भेजता है। इसके अलावा ये एपिनेफ्रिन या एड्रेनालाईन हार्मोन को तेजी से जारी करने में सहायक है। ये ब्रेक डाउन सेल को गतिशील करने और उन्हें और फ्री फैटी एसिड के रूप में आपके शरीर द्वारा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध बनाता है। इसके अलावा ये तत्व आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर ज्यादा कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है। क्लोरोजेनिक एसिड आपके शरीर से कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकने में मदद करता है। आप अपने कॉफी के कप में थोड़ा से नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। क्योंकि नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ करने में सहायक है।
चित्रस्रोत:Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.