क्या आपको छोटी-छोटी बातों पर बहुत चिंता होती है? 4 टिप्स जो दिलाएंगी आराम

प्राणायाम एक कारगर नुस्खा है अपनी बेचैनी को कम करने और दिमाग को शांत करने का।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 25, 2018 10:53 AM IST

क्या आप बहुत ज़्यादा सोचते हैं या आपको छोटी-छोटी बातों पर बहुत चिंता होती है और आप लगातार आनेवाले और बीते कल के बारे में सोचता है। अगर आप का व्यवहार भी ऐसा ही है तो यह आपके लिए बेचैनी का कारण बना रहेगा। ओवरऐक्टिव लोगों के लिए हम यहां लिख रहे हैं कुछ टिप्स जो उन्हें अपने दिमाग को शांत करने में मदद करेंगी।

  1. केवल काम की बातों के बारे में सोचें: सोचना क्या जो भी होगा जो भी होगा देखा जाएगा। जी हां, ज़िंदगी का एटिट्यूड यही रखें। वर्तमान में जीएं। जो चल रहा है उसके बारे में सोचें ना कि जो होनेवाला है या बीत चुका है। खुद को समझाएं कि जो बीत चुका, उसे बदला नहीं जा सकता और भविष्य का अंदाज़ा अभी नहीं लगाया जा सकता।
  2. कसरत करें: कसरत करने से ना केवल आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा बल्कि आपका ध्यान बंटेगा, आपके हॉरमोन्स को संतुलित करने में मदद होगी, मूड अच्छा बनेगा। इसीलिए एक्सरसाइज करें रनिंग, योग, स्विमिंग या जुम्बा या ट्रैकिंग करें। अच्छा लगेगा।
  3. डांस करें: शर्म और झिझक छोड़ें और डांस करें। जी हां, जो लोग नाचने से शर्माते हैं वो अकेले ही डांस प्रैक्टिस कर सकते हैं। हम में से कई लोग अपने जीवन को और खुद को बहुत गंभीरता से लेते हैं। चीजें इतनी बुरी नहीं होतीं जितना हम सोच-सोचकर उन्हें बना देते हैं। इसीलिए हर बात पर व्यग्र होने से बचें। चिंता छोड़ें और दिन में एक बार थोड़ी देर के लिए डांस ज़रूर करें, क्योंकि एक्सपर्ट भी यही कहते हैं कि डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।
  4. प्राणायाम करें: यह एक कारगर नुस्खा है अपनी बेचैनी को कम करने और दिमाग को शांत करने का। अपनी सांसों की गति पर ध्यान दें। अनोम-विलोम और प्राणायाम से आपका फोकस बढ़ेगा, एकाग्रता बढ़ेगी और दिमाग के साथ शरीर को भी आराम मिलेगा।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source