Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज रात को सोने से पहले करें ये 5 सिंपल एक्सरसाइज, थाइज का फैट होने लगेगा अपने आप कम

Simple exercise to lose fat: शरीर के कुछ हिस्सों में बनने वाला अनचाहा फैट इतना जिद्दी होता है कि उससे पीछा छुड़ाना भी मुश्किल हो जाता है और इससे पीछे छुड़ाने के लिए स्पेशल एक्सरसाइज करना जरूरी है, जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है।

रोज रात को सोने से पहले करें ये 5 सिंपल एक्सरसाइज, थाइज का फैट होने लगेगा अपने आप कम

Written by Mukesh Sharma |Updated : April 23, 2024 1:05 PM IST

Best Exercise That Help You Lose Fat: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाओं और पुरुषों का ऊपरी शरीर तो फिट होता है, लेकिन थाइज का फैट कुछ ज्यादा ही बड़ा हुआ होता है और काफी जिद्दी भी होता है। जो एक बार बढ़ जाए तो उसे कम करना मुश्किल हो जाता है। मोटापा रोग लेकर आता है और ये समस्या से आज समय काफी ज्यादा संख्या में लोग प्रभावित कर रही है। खासकर उन लोगों को जो डेस्क जॉब कर रहे हैं। हमारे शरीर के कुछ हिस्सों में फैट ऐसे जमा हो जाता है कि उसे कस करना मुश्किल हो जाता है। थाइज में जमा होने वाला फैट भी कुछ इसी तरह का ही है, जो एक बार बढ़ जाए तो कम होने का नाम ही नहीं लेता है। बढ़ते वर्क प्रेशर और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास खुद के लिए ही समय नहीं है, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। अपने काम के बीच में जिम जाने के लिए एक घंटा निकालना भी बहुत बड़ा टास्क हो गया है। लेकिन ऐसी कुछ एक्सरसाइज हैं, जिनके लिए आपक जिम जाने की जरूरत नहीं है। बस आप दिनभर के कामों के बाद शाम को सिर्फ 15 मिनट के निकालकर भी आप अपने थाई फैट को कम कर सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही खास तरह की एक्सरसाइज के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिनकी मदद से थाइज के फैट को कम किया जा सकता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं और फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोज शाम को बस 15 मिनट के लिए ये एक्सरसाइज करें -

1. बर्पीज (Burpees for Thighs)

बर्पीज आपके लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज हो सकती है, अगर आप इसे रोज समय पर करेंगे तो। इसके लिए अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर जमीन पर खड़े हो जाएं। अब हाथों को दोनों पैरों के बीच जमीन पर रखें। पुशअप की पोजीशन में आए और पैरों को किक करें, अपनी बॉडी को नीचे करें और फिर ऊपर ले जाएं, कूदकर झुकें और अपने पैरों को अपने हाथों के पास आगे ले जाएं। माना ये एक्सरसाइज ज्यादा थका देने वाली है लेकिन इसके फायदे भी हैं, इसलिए इसे बार-बार दोहराएं।

Also Read

More News

2. गॉब्लेट स्क्वाट (Goblet Squats for Thighs)

थाइज में जमा फैट को कम करने के लिए गॉब्लेट स्क्वाट भी काफी अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। ये इसे थाइज फैट को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें वजन उठाते हैं और जितना ज्यादा वजन उठाकर स्क्वाट किया जाता है, उतना ही ज्यादा ये आपको इसके फायदे दिखते हैं।

3. फ्लाइंग जंपिंग जैक्स (Flying Jumping Jacks for Thighs)

बाकी एक्सरसाइज की तरह फ्लाइंग जंपिंग जैक्स भी पैरों की चर्बी को कम करने के लिए एक इफेक्टिव एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ लाएं और अपने हाथों को बगल में सीधा रखकर खड़े हो जाएं। अब तेजी से ऊपर की ओर कूदें और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से ज्यादा फैलाएं। कोशिश करें कि आपके हाथों को कंधे के लेवल तक फैलाना है। साथ ही ऊपर कुदते समय बॉडी से X जैसी शेप बनाएं और इस एक्सरसाइज को कम से कम 20 से 25 बार दोहराएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. सीढ़ियां चढ़ना व उतरना (Climbing stairs for Thighs)

फैट चाहे कहीं का भी हो, उसे चलकर और दौड़कर कम किया जा सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले लगातार 10 से 15 मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ें और उतरे भी, इससे आपका थाई फैट कम होगा। साथ ही ये न सिर्फ थाइज की चर्बी को कम करने के लिए फायदेमंद है बल्कि ये थाइज की स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद जरूरी मसल्स जैसे हैम्स्ट्रिंग आदि को भी मजबूत बनाने में भी ये मदद करता है।