Follow the pizza recipe to make the base and sauce. You will need some spinach to create the green part for the tricolour look. After you have made the base and spread the sauce, spread tomatoes, paneer and spinach in sections, like in the picture. Bake as directed.
स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप अपने खाने में भी कुछ नया करना चाहते हैं तो आप तिरंगे के रंगों से सजी खाने-पीने की चीज़ें तैयार कर सकते हैं। हम आपको तिरंगे वाले रंगों की कुछ खास और स्वादिष्ट चीजों की रेसिपी बता रहे हैं, जो आपके बच्चे को बेहद पसंद आएंगी। बस आपकी रेग्यूलर डिश में थोड़े बदलाव करने हैं और तैयार हो सकती हैं कुछ स्वादिष्ट और रोचक चीज़ें-
पिज्जा- सबसे पहले आप पिज्जा बेस बना लें। उसके बाद उस पर टोमेटो सॉस, पालक और पनीर फैलाएं। जैसे फोटो में दिखाया गया है। इसके बाद उसे बेक कर लें।
पास्ता- आप बच्चे के लिए तिरंगा पास्ता भी बना सकती हैं जो कि स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। आप इसे हेल्दी तरीके से बना सकती हैं। यकीनन यह बच्चे को पसंद तो आएगा ही बल्कि उसके भीतर देशभक्ति की भावना भी जागेगी।
पुलाव- बेशक आप अपने बच्चे को रोजाना एक ही रंग की पुलाव बनाकर देती हैं। लेकिन इस बार आप उसे तिरंगा पुलाव भी बनाकर दे सकती हैं। इस बार उसकी पुलाव में भारी मसाले नहीं बल्कि गाजर और हरे रंग की मटर मिलाएं।
थोड़ा पास्ता उबाल लें। दो गाजर कद्दूकस कर लें और उसमें नमक, काली मिर्च और आधा चम्मच ताजा क्रीम मिला लें। अब एक कप पनीर में नमक और काली मिर्च मिला लें। अब पेस्टो सॉस बना लें। इसके बाद बेकिंग पैन में थोड़ा घी डालकर लसंगा शीट रखें उसके ऊपर एक चम्मच पेस्टो सॉस, पनीर, फिर एक शीट, गाजर और फिर एक और शीट लगाकर 180 डिग्री सेल्सियस पर आधे घंटे तक बेक करें।
सैंडविच- आप तिरंगा सैंडविच भी बना सकती हैं। इसके लिए आप गाजर, पनीर और पेस्टो का इस्तेमाल कर सकती हैं। यकीनन यह रेसिपी बच्चों के साथ-साथ वयस्कों को भी पसंद आएगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.