वर्कआउट से घटने के बजाए बढ़ गया वजन? जानें क्यों हुआ ऐसा और वर्कआउट से वजन बढ़ने के संकेत

जब भी बात वजन कम करने की होती है तो एक्सरसाइज का शरीर पर से चर्बी घटाने में एक बहुत बड़ा हाथ होता है। एक सही वर्कआउट रूटीन का चुनाव करना वास्तव में आपके लक्ष्य को पूरा करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। अपनी जरूरतों के अनुरूप वजन कम करने वाली एक्सरसाइज का चुनाव लंबे समय तक आपको सही वजन बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। लेकिन कभी-कभार सब कुछ सही करते हैं हुए भी आपका वजन कम नहीं हो पाता।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 14, 2020 5:24 PM IST

जब भी बात वजन कम करने की होती है तो एक्सरसाइज का शरीर पर से चर्बी घटाने में एक बहुत बड़ा हाथ होता है। एक सही वर्कआउट रूटीन का चुनाव करना वास्तव में आपके लक्ष्य को पूरा करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। अपनी जरूरतों के अनुरूप वजन कम करने वाली एक्सरसाइज का चुनाव लंबे समय तक आपको सही वजन बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। लेकिन कभी-कभार सब कुछ सही करते हैं हुए भी आपका वजन कम नहीं हो पाता। कुछ स्थितियों में तो आप वजन घटाने के बजाए वजन बढ़ा लेते हैं, जिसके कारण आपको और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल होता यूं है कि एक्सरसाइज को 'गलत' तरीके से करने पर आप अपने लक्ष्य से दूर जा सकते हैं और वास्तव में आपका वजन बढ़ने की संभावना होती है। यह भी एक कारण हो सकता है कि आपको वैसे परिणाम देखने को नहीं मिलते, जिनकी आप कल्पना कर रहे होते हैं। अगर आप वजन घटाने के लिए कुछ समय से ट्रेनिंग ले रहे हैं और अनुकूल परिणाम हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे संकेतो के बारे में बता रहे हैं, जो आपको बताएंगे कि आपका वजन घट रहा है या बढ़ रहा है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जो आपको बताएंगे कि आपका वजन बढ़ रहा है या घट रहा है।

आपकी मसल्स ज्यादा हो रही लीन

ज्यादातर एक्सरसाइज कैलोरी को बर्न करने और आपके शरीर को डिफाइन करने का काम करती हैं, जिसमें मसल्स मास का बनना भी शामिल है। ज्यादातर लोगों को इस बात को जानकर हैरानी होगी कि मस्लस मास भी वजन बढ़ने का भी एक छुपा हुआ स्रोत होता है। यह तुरंत नहीं होता है, लेकिन ज्यादातर एक्सरसाइज करने वाले लोग वजन में बदलाव का अनुभव करते हैं और एक या दो महीने की ट्रेनिंग में सामने आ जाता है।

दिन भर सक्रिय न रहना

इंटेंसिव एक्सरसाइज करते हुए या फिर स्ट्रीक्ट रूटीन को फॉलो करते हुए एक घंटे तक कैलोरी बर्न करना ही पर्याप्त नहीं है। अगर आप अपने दिन का ज्यादातर समय यूं ही खर्च कर रहे हैं तो आपका वजन घटाने का लक्ष्य बाधित होता जा रहा है। यहां तक कि अगर पूरे दिन सक्रिय भी रहते हैं तो आप आसान से काम करके भी रोजाना 200 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

एक्सरसाइज से उतनी कैलोरी नहीं हो रही बर्न, जितनी आप सोच रहे हैं

आप जो भी एक्सरसाइज करते हैं वह कैलोरी बर्न करने का काम करती है, जो कि फैट को कम करने में मदद करता है। हालांकि, अगर आप सही फॉर्म में एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं या पर्याप्त तरीके से सेट को नहीं कर रहे हैं तो आप फायदे से ज्यादा नुकसान प्राप्त कर रहे हैं। ऐसा होने पर आप जरूरत से कम कैलोरी बर्न कर रहे हैं।

एक्सरसाइज आपके जेंडर से मैच नहीं कर रही

कुछ अध्ययन बताते हैं कि पुरुष और महिलाएं एक्सरसाइज के दौरान अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं। दरअसल महिलाओं का पुरुषों के मुकाबले जल्दी फैट बढ़ जाता है और उन्हें जिम के बाद पुरुषों की तुलना में ज्यादा भूख भी लगती है, जिसके कारण उनके साथ मोटापे का अधिक जोखिम होता है। यहाँ यह मुश्किल हो जाता है। अगर आपको एक्सरसाइज के बाद भूख लगती है तो आप बर्न कैलोरी की तुलना में अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं, जो आपको वजन घटाने के बजाए वजन बढ़ाने में मदद करता है।

सप्लीमेंट बढ़ा रहे आपका वजन

सप्लीमेंट और वर्कआउट के बाद भोजन फायदेमंद होते हैं, लेकिन वर्कआउट के बाद ये आपका वजन बढ़ा सकते हैं। इसके पीछे कुछ कारणों में से है कार्ब इनेक। कई सप्लीमेंट्स और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कार्ब्स शरीर में ग्लाइकोजन की आपूर्ति करते हैं, जिससे वाटर रिटेंशन बढ़ता है। कुछ एक्सरसाइज जैसे दौड़ना या साइकिल चलाने के दौरान अधिक प्यास लगती है। इसलिए, सही प्रकार के एनर्जी ड्रिंक का चुनाव करना जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source