एक्सरसाइज और सही डायट के बाद भी कई बार आपको वजन कम करने में मुश्किल होती है। ऐसे लोगों को बहुत निराशा होती है, क्योंकि कई बार वो समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह आपकी मेटाबॉलिक रेट में कमी होती है। आइए हम बताते हैं कि कैसे पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर का मेटाबॉलिज़्म कम है।
लगातार होने वाला बदन दर्द: अगर आपको अक्सर मांसपेशियों और शरीर में दर्द होता है तो हो सकता है आपकी थायरॉयड ग्रंथि ठीक से काम न कर रही हो। थायरॉयड ग्लैंड के ठीक से न काम कर पाने की वजह से भी मेटाबोलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसलिए बार बार होने वाले दर्द को अनदेखा न करें बल्कि डॉक्टर से जाकर अपनी जांच करवाएं।
गंभीर थकान: जब आपका मेटाबोलिज्म रेट स्लो होता है तो हर समय आप थका हुआ महसूस करेंगे। मेटाबोलिज्म स्लो होने के कारण आपका सेक्स करने का भी मन नहीं करेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप डायट में मेटाबोलिज्म रेट बढाने वाली चीजों को शामिल करें। दिन में कई बार थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाना खाएं।
पेट का आकार कम ना होना: जब बॉडी का मेटाबोलिज्म रेट कम होता है तो बिना ज्यादा खाना खाए भी धीरे धीरे आपके पेट के आस पास वाले हिस्से में मोटापा बढ़ने लगता है। ऐसे में वजन कम करने की सारी तरकीबें फेल होती नजर आती हैं। इसलिए जब भी आपको ऐसा लगे कि आपका वजन अचानक से बढ़ने लगा है तो जाकर अपना मेटाबोलिज्म रेट चेक करवाएं।
घंटों तक भूख न लगना: अगर आपको सुबह नाश्ते के समय भूख नहीं लगती है और आप लंच तक बिना कुछ खाए आसानी से रह लेते हैं तो जान लें कि आपका मेटाबोलिज्म रेट स्लो है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.