... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 7, 2023 5:15 PM IST
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिट रहने के लिए करते हैं सिर्फ ये 1 एक्सरसाइज, जानें शादी से पहले कैसे हुए सिड इतने फिट
Sidharth Malhotra : बॉलीवुड के हैंडसम हंक और डैशिंग स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिड-कियारा की शादी की तस्वीरों से पहले लोगों को ये जानना की उत्सुकता है कि आखिर कैसे सिड ने अपनी फिजिक को इतना मेंटेन किया हुआ है। दरअसल सिड जिमिंग के इतने बड़े वाले शौकीन नहीं है लेकिन ऐसी एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, जो उन्हें फिट रखने में मदद करती हैं। हाल ही में सिद्धार्थ को पेड़ पर लटककर एक्सरसाइज करते हुए देखा गया था, जिसमें वह जिमनास्टिक रिंग नाम की एक्सरसाइज कर रहे थे। अब आप सोच रहे होंगे कि भला पेड़ पर लटककर कैसे इतनी फिट बॉडी बनाई जा सकती है तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप भी सिद्धार्थ की तरह पेड़ पर लटककर अच्छी फिजिक पा सकते हैं।
View this post on Instagram
जिमनास्टिक रिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो आपकी मांसपेशियों के बीच समनव्य यानि कोर्डिनेशन को बेहतर बनाने का काम करती है।
जिमनास्टिक रिंग की मदद से आपके जोड़ मजबूत होते हैं। दरअसल इस एक्सरसाइज को करने से आपके जोड़ को अधिक गतिविधियां करने में मदद मिलती है, जबकि दूसरी एक्सरसाइज में इसका स्कोप कम ही होता है।
दूसरी जिम एक्सरसाइज की तरह ये वर्कआउट किसी एक एक्सरसाइज को प्रमुख नहीं बनाता। बहुत से एक्सपर्ट कहते हैं कि जिमनास्टिक रिंग में 100 से ज्यादा एक्सरसाइज होती हैं जैसे पुशअुप्स, डिप्स, मसल्स अप, रिंग्स रो और पुल अप्स। ये एक्सरसाइज ढेर सारी एक्सरसाइज का एक मिश्रण है।
ये एक्सरसाइज महज पेड़ के तने के सहारे भी की जा सकती है और इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको ज्यादा भारी-भरकम एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है।
इस वर्कआउट को सबसे प्रभावी बॉडीवेट वर्कआउट के रूप में जाना जाता है, जो कि शरीर की अंतिम मांसपेशियों को भी एक्टिव बनाने में मदद करता है। जबकि दूसरे वर्कआउट के दौरान आम मांसपेशियां रह जाती हैं लेकिन इस एक्सरसाइज में ऐसा नहीं है।