
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Gym and infertility in male: जिम जाकर करसरत करने से ना केवल आप हेल्दी और फिट बनते हैं बल्कि, आप अपनी पसंद के अनुसार अपने मसल्स, ऐब्स और पूरी बॉडी को शेप दे सकते हैं। इसी तरह जिम जाने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं भी कम होती हैं। लेकिन, हाल ही में एक स्टडी में जिम जाने के कुछ ऐसे नुकसान का पता चला जो पुरुषों और यंगस्टर्स को हो सकते हैं।
रिप्रॉडक्टिव बायोमेडिसिन्स ऑनलाइन पर प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं कि जिम जाने से उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। बता दें कि इससे पहले की कुछ स्टडीज में प्रोटीन सप्लीमेंट के अधिक सेवन के नुकसान के बारे में बताया गया था। प्रोटीन सप्लीमेंट्स की वजह से एस्ट्रोजेन का स्तर बढ़ जाता है। जो फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकती है।
हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना एक अच्छा फैसला हो सकता है। बात जहां तक पुरुषों की फर्टिलिटी की है तो चिंता की जो बात है वह है प्रोटीन सप्लीमेंट का लगातार बढ़ता सेवन। हे प्रोटीन और सॉय प्रोटीन में एस्ट्रोजेन की मात्रा अधिक होती है। महिलाओं की प्रजनन क्षमता से जुड़े ये हार्मोन्स पुरुषों के शरीर में जब बढ़ जाते हैं तो इससे स्पर्म बनने की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है।प्रोटीन सप्लीमेंट के बहुत अधिक सेवन के नुकसान में लो स्पर्म काउंट (low sperm count) और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसी तरह बहुत अधिक वर्कआउट करने से भी पुरुषों में नपुंसकता बढ़ सकती है। जिम में बहुत अधिक मेहनत करने से शरीर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इससे महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में बहुत अधिक कसरत करने से एमेनोरियाकी स्थिति पैदा होती है जिसमें महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
वहीं बहुत अधिक मेहनत वाली एक्सरसाइज करने से पुरुषों में भी फर्टिलिटीसे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से बचने और हेल्दी रहने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छी डाइट अपनानी चाहिए। जैसा कि एक्सरसाइज करने से बहुत सी कैलोरी बर्न होती है और आपके शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आप अपने न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस ट्रेनर की मदद से अपनी डाइट तैयार कर सकते हैं। प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और डाइटरी फाइबर की सही मात्रा आपकी मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ और रिप्रॉडक्टिव पॉवर को बूस्ट करती है।