अच्छी सेहत के लिए एक्सपर्ट्स हमें 7-8 घंटे की नींद की सलाह देते हैं। लेकिन उन्हीं एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि अगर आप इससे ज़्यादा समय के लिए सोते हैं तो आपकी सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ सकता है। जी हां, वजन बढ़ने से लेकर टाइप टू डायटबिटीज़ जैसी समस्याएं ज़्यादा नींद लेने का ही नतीज़ा हैं। यहां हम लिख रहे हैं ऐसी ही कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में जिसकी संभावना ज़्यादा देर तक सोने वालों में देखी जाती है।
पीठ में दर्द- जब आप कई-कई घंटों तक सोने का काम करते हैं तो आपकी पीठ पर दबाव पड़ता है। यही वजह है कि जब लंबी नींद के बाद आप उठते हैं तो आपको अपनी पीठ में अकड़न महसूस होती है। यही नहीं अगर आपकी पीठ में पहले से ही दर्द की शिकायत है तो बहुत ज़्यादा सोने से समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
डायबिटीज़- ज़्यादा नींद आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा सकती है। जर्नल पीएलओएस में छपी एक स्टडी के अनुसार वे लोग जो अक्सर 9 घंटे से ज़्यादा नींद लेते हैं उनमें डायबिटीज़ का ख़तरा भी अधिक होता है।
डिप्रेशन- पीएलओएस में ही छपी एक और स्टडी के निष्कर्ष बताते हैं कि बहुत अधिक सोने से डिप्रेशन बढ़ता है। इसलिए अगर आराम पसंद हैं तो तुरंत अपना स्लिपिंग पैटर्न सुधार लें क्योंकि आपकी सेहत ख़तरे में है।
दिल की बीमारियां- अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन में छपी एक स्टडी में बताया गया है कि बहुत अधिक नींद से दिल की बीमारियों का ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। स्टडी के अनुसार वो महिलाएं जो दिनभर में 9 से 11 घंटे सोती हैं उनमें दिल की बीमारियां होने की संभावना 38% अधिक होती है।
मोटापा- बहुत अधिक सोने का सीधा मतलब है कम काम और बहुत कम कसरत। जिससे हमारा वज़न बहुत अधिक बढ़ सकता है। क्योंकि हमारी शारीरिक गतिविधियां जितनी कम होती हैं हमारी कैलोरी भी उतनी ही कम बर्न होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.