• हिंदी

चिकन रोल या एग रोल, किसमें है ज़्यादा कैलोरी?

चिकन रोल या एग रोल, किसमें है ज़्यादा कैलोरी?

आपको मालूम है कि आपके फेवरेट रोल में कितनी कैलोरी है? अगर नहीं, तो हमसे जानिये।

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

जब लंच और डिनर के बीच के टाइम ज़ोरों की भूख लग जाए और सामने टेस्टी रोल्स आ जाएं, तो कैलोरी के बारे में कौन सोचेगा? रोल्स और फ्रैंकी में काफी अधिक कैलोरी होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो फ्राइड होते हैं, उनमें काफी ज्यादा सॉस, चीज़ और मेयोनीज़ भी डाली जाती है। साथ ही साथ, इसका आटा मैदे से तैयार किया जाता है, जिसे खाने के बाद आपको फिर से जल्दी भूख लग सकती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप रोल्स खाना छोड़ ही दें। आप कभी-कभी रोल्स खा सकते हैं लेकिन आपको इसकी कैलोरी के बारे में जानकारी ज़रूर हो, ताकि आप कम कैलोरी वाले रोल का चुनाव करके, हेल्दी रह सकें। यहां कुछ पॉपुलर रोल्स का कैलोरी काउंट बताया जा रहा है।

Also Read

More News

मात्रा – 1 पीस

  • तोफु रोल - 106.9 कैलोरी
  • आलू रोल - 130.7 कैलोरी
  • एग रोल – 152.9 कैलोरी
  • चिकन रोल – 162 कैलोरी
  • चिकन काठी रोल – 177.5 कैलोरी
  • वेजिटेबल स्प्रिंग रोल – 196.4 कैलोरी
  • मशरूम रोल - 206.8 कैलोरी
  • चिकन रैप (मैकडोनाल्ड्स) - 258.9 कैलोरी
  • सोयाबीन रैप - 278.5 कैलोरी
  • स्पाइसी पनीर रैप (मैकडोनाल्ड्स) – 287 कैलोरी

(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)

कैसे ऑर्डर करें हेल्दी रोल

  • अगर आप वज़न कम कर रहे हैं और कैलोरी इनटेक कम करना चाहते हैं तो मैदे की बजाय आटे का बेस लें। इनमें न सिर्फ सोडियम कम होता है बल्कि कैलोरी और फैट भी कम होता है।
  • अपने रोल्स में ढेर सारी सब्ज़ियां डलवाएं। अगर रोल नॉन-वेजिटेरियन है तो भी उसमें सब्ज़ियां डलवाएं, इससे वो हेल्दी हो जाएगा।
  • रोल्स की जगह स्प्रिंग रोल खाएं, ये विकल्प हेल्दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका बेस पतला होता है।
  • ऐसे रोल्स लें जिनमें कम सॉस, मेयोनीज़, चीज़ हो। शेज़वान सॉस वाले रोल्स न खाएं इनमें काफी मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock