Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में एक्सरसाइज करने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

हाल ही में सामने आयी कुछ स्टडी में यह कहा गया है कि रात में सोने से पहले एक्सरसाइज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां पढ़ें क्या कहती है यह स्टडी। (Side Effects Of Exercising At Night In Hindi)

रात में एक्सरसाइज करने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 25, 2021 6:06 PM IST

Side Effects Of Exercising At Night: कसरत या एक्सरसाइज़ फिजिकली फिट रहने, मेंटली स्ट्रॉन्ग बनने और निरोगी रहने का एक आसान तरीका बताया जाता है। यही वजह है कि लोग वेट लॉस से लेकर बॉडी शेप में रखने के लिए एक्सरसाइज की मदद लेना पसंद करते हैं। रोज़ सुबह-सवेरे उठकर जिम जाना या घर पर एक्सरसाइज करना जिन लोगों के लिए संभव नहीं हो पाता ऐसे कई लोग रात में ऑफिस के बाद जिम जाते हैं तो वहीं कई लोग सोने से ठीक पहले कसरत करते हैं। लेकिन, हाल ही में सामने आयी कुछ स्टडी में यह कहा गया है कि रात में सोने से पहले एक्सरसाइज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां पढ़ें क्या कहती है यह स्टडी। (Side Effects Of Exercising At Night In Hindi)

रात में एक्सरसाइज करने से हो सकते हैं ये नुकसान

इस स्टडी के आधार पर शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि सोने से पहले एक्सरसाइज करने से हार्टबीट रेट (Heartbeat Rate) बहुत अधिक बढ़ सकती है जिसके चलते रात में सो पाना मुश्किल हो सकता है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि वर्कआउट के बाद डिहाइड्रेशन की स्थिति बनती है और शरीर में तनाव बढ़ाने हार्मोन्स का स्तर भी बढ़ जाता है। वहीं, जिम में रोशनी और म्यूज़िक जैसे कारणों से भी व्यक्ति पूरी तरह अलर्ट हो जाता है और  देर तक नींद नहीं आती।

 रात में एक्सरसाइज करने से उड़ सकती है नींद

दरअसल, इस स्टडी के अनुसार देर रात वर्कआउट करने से एड्रेनल ग्लैंड एक्टिव हो जाता है और यह एड्रेनालाईन का उत्पादन करने लगता है। इससे हार्टबीट रेट में इजाफा होता है और मसल्स में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ने लगता है। इससे, ब्लड सर्कुलेशन भी तेज़ हो जाता है और आपको नींद नहीं आती।

Also Read

More News

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयी एक्सरसाइज से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी तरह की एक्सरसाइज शुरू करने या बंद करने से पहले अपने डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्टस से परामर्श ज़रूर करें।)

यह भी पढ़ें-

Weight Loss Drink Before Bed: सोने से पहले पीएं यह टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक, होगा वेट लॉस और डायजेशन होगा बूस्ट

Malaika Arora Yoga Tip: पीठ दर्द से राहत और बॉडी डिटॉक्स के लिए परिवृत उत्कटासन है बेस्ट, मलाइका अरोड़ा ने बताया इसके अभ्यास का सही तरीका

Malaika Arora Weight Loss: मलाइका अरोड़ा ने बताया, कोविड के बाद बढ़ गया था कई किलो वजन, ऐसे पाया पुराना फिटनेस लेवल

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Amitabh Bachchan Birthday : 79 वर्ष के हुए बिग बी, इतनी उम्र में भी कैस रखते हैं खुद को फिट, आप भी जानें ये सीक्रेट्स