Side Effects of Coffee: बहुत अधिक कॉफी पीना हो सकता है सेहत के लिए बुरा, ये हैं ज़्यादा कॉफी पीने के 5 बड़े नुकसान

एक्सपर्ट्स के अनुसार दिनभर में 2-3 कप कॉफी पीना बिल्कुल ठीक है। लेकिन उससे अधिक कॉफी नहीं पीनी चाहिए। यहां पढ़ें बहुत अधिक कॉफी पीने के क्या हैं नुकसान। (Side Effects of drinking to much of Coffee)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 7, 2021 9:11 AM IST

Side Effects of Coffee: कॉफी दुनिया में चाय के बाद सबसे ज़्यादा पीए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है। सुबह हो या शाम लोगों को एक कप गर्मागर्म कॉफी की तलब लगती ही है और इसके शौकिनों को जब तक कॉफी ना मिलें उनका मूड ख़राब ही रहता है। वहीं, सर्दियों में या नाइट शिफ्ट्स करने वाले लोगों को खुद को एक्टिव रखने के लिए बार-बार कॉफी की ज़रूरत पड़ती है। वैसे कॉफी की लाजवाब महक और इसका स्वाद ही इसे खास बनाता है। साथ ही कॉफी पीने से सेहत को कई फायदे (Health Benefits of Coffee) भी होते हैं। लेकिन, अगर आप इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करते हैं तो आपकी सेहत के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार दिनभर में 2-3 कप कॉफी पीना बिल्कुल ठीक है। लेकिन उससे अधिक कॉफी नहीं पीनी चाहिए। यहां पढ़ें बहुत अधिक कॉफी पीने के क्या हैं नुकसान। (Side Effects of drinking to much of Coffee)

ये हैं कॉफी के ज़्यादा सेवन के 5 बड़े नुकसान (Side Effects of Coffee):

सेक्स लाइफ और फर्टिलिटी पर असर

कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इससे लो लिबिडो और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा यह फर्टिलिटी और गर्भधारण से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ा देती है। इसीलिए, काफी का बहुत अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।(Side Effects of Coffee on Sexual Health)

प्रेगनेंसी में नुकसानदायक

प्रेगनेंसी या गर्भावस्था में कॉफी का सेवन बहुत ही कम और सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि, कैफीन की वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसके चलते, भ्रूण तक ब्लड की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पाती और बच्चे का विकास बाधित होता है। (Drinking Coffee in Pregnancy)

बढ़ता है कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क

कुछ स्टडीज़ का दावा है कि, कॉफी में मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा हार्ट रेट को प्रभावित करती है। इससे, अट्रूअल फाइब्रिलेशन हो सकता है और दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी बढ़ती जाती है।

मोटापा

ज़्यादा कॉफी पीने से आपका वेट लॉस प्लान फेल हो सकता है। क्योंकि कैफीन से मोटापा बढ़ता है। दरअसल, कैफीन शरीर में वॉटर रिटेंशन और सूजन बढ़ाती है जिससे, शरीर का आकार बढ़ने लगता है। यह मेटाबॉलिज़्म को भी प्रभावित करता है जिससे, आपके लिए वेट कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है।

कमज़ोर हड्डियां

बोन्स हेल्थ भी बहुत अधिक कॉफी पीने से प्रभावित होती है। कैफीन की अधिक मात्रा से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे तत्वों की कमी हो सकती है जो, हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए आवश्यक हैं।