Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या कॉफी पीने से बढ़ता है मोटापा, जानें वेट गेन से बचने के लिए कितनी कॉफी पीना है सही

क्या सचमुच कॉफी पीने से वजन बढ़ता है? आइए जाने कॉफी पीने की आदत से कैसे बढ़ता है मोटापा।

क्या कॉफी पीने से बढ़ता है मोटापा, जानें वेट गेन से बचने के लिए कितनी कॉफी पीना है सही

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 10, 2024 1:00 AM IST

Coffee Side effects : कॉफी पीकर ही बहुत से लोगों के दिन की शुरूआत होती है। यह सुबह की सुस्ती दूर करके लोगों को एनर्जी देता है। इसीलिए कुछ लोग दिन में कई-कई कप कॉफी पीते हैं क्योंकि कॉफी पीने के बाद ही उन्हें काम पर फोकस करने में मदद होती है। लेकिन इतनी अधिक मात्रा में कॉफी पीने से हेल्थ को नुकसान भी हो सकते हैं। जैसा कि कॉफी में कैफीन पाया जाता है और कॉफी बनाते समय उसमे दूध और शक्कर भी मिलाया जाता है। इन सब चीजों की वजह से लोगों का वजन बढ़ने का डर सताने लगता है। तो क्या सचमुच कॉफी पीने से वजन बढ़ता है? आइए जाने कॉफी पीने की आदत से कैसे बढ़ता है मोटापा। (How does drinking coffee can cause weight gain in Hindi)

कॉफी पीने से क्यों बढ़ जाता है वजन ? (Reasons Coffee Makes You Gain Weight)

आमतौर पर कॉफी को एक वेट लॉस ड्रिंक कहा जाता है क्योंकि ब्लैक कॉफी में कैलोरीज कम होती हैं और कॉफी पीने से एनर्जी भी अधिक मिलती है। लेकिन खाने-पीने की बाकी चीजों की तरह कॉफी का भी अधिक सेवन करने से नुकसान तो होती हैं साथ ही वेट गेन हो सकता है। कॉफी पीने के कुछ बड़े नुकसानये भी हैं-

कॉफी पीने से बढ़ जाती हैं नींद से जुड़ी समस्याएं (Coffee can cause insomnia)

कुछ स्टडीज के अनुसार रात में सोने से पहले कॉफी पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। नींद की कमी के कारण आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर (slow metabolism causes) हो सकता है और स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण आपका मोटापा बढ़ सकता है।

Also Read

More News

दरअसल कैफीन की वजन से ब्रेन शरीर को ऐसे संकेत नहीं देता जिससे वह ठीक तरीके से सो सके। रात में सो ना पाने की वजह से  स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। इससे कॉग्निटिव हेल्थ, याद्दाश्त और फोकस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

कॉफी और मीठी चीजों का सेवन करने से इंसुलिन लेवल पर असर पड़ता है जिससे शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है। यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ा देता है और जब रक्त में ग्लूकोज अधिक होतो इससे शरीर में फट जमा होने लगता है और मोटापा बढ़ने लगता है।

एक दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार एक वयस्त और एक्टिव व्यक्ति के लिए दिन में 400 मिग्रा से अधिक कैफीन नहीं लेना चाहिए। इस तरह एक व्यक्ति दिन में लगभग 3-4 कप कॉफी पी सकता है। अगर सीमित और संतुलित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो इससे मोटापे से बचने के अलावा और भी कई फायदे हो सकते हैं।

हालांकि आपको अपनी उम्र, मेडिकल हिस्ट्री और जरूरत के अनुसार कितनी कॉफी पीनी चाहिए इसके बारे में अपने न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से पूछ सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source