44 की उम्र में भी 20 की दिखती हैं श्वेता तिवारी, जानिए क्या है उनकी टोन्ड बॉडी का राज

Shweta Tiwari fitness secret: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 44 साल की उम्र में भी एकदम फिट और ब्यूटीफुल हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वे 40 पार कर चुकी हैं। आइए आपको उनकी टोन्ड बॉडी और फिटनेस  का राज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 3, 2025 1:12 PM IST

How did Shweta Tiwari lose weight : श्वेता तिवारी किसी खास पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह टीवी जगत की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो न केवल अपनी कमाल की अदायगी बल्कि बेमिसाल खूबसूरती और गजब की फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। श्वेता 44 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी छरहरी काया और सुंदरता को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 44 साल की हो गई हैं। उनकी एक 24 वर्षीय बेटी पलक तिवारी और बेटा है। अगर हम कहें कि देखने से श्वेता अपनी बेटी की बड़ी बहन लगती हैं, तो यह गलत नहीं होगा।

खैर, इस उम्र में भी जिस तरह से श्वेता अपनी फिटनेस और ब्यूटी को मेंटेन किए हुए हैं, उसे देखकर हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि इसका क्या राज है। इसका खुलासा अभिनेत्री ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ किए गए पॉडकास्ट में किया था। उन्होंने अपना फिटनेस रूटीन भी शेयर किया था। आइए जानते हैं इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपने फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में क्या बताया?

44 साल की उम्र में भी कैसे फिट रहती हैं श्वेता तिवारी?

रोजाना एक्सरसाइज पर देती हैं ध्यान

अपने इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि इस उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए वह पिलेट्स, वॉकिंग और वेट ट्रेनिंग करती हैं। बता दें कि अगर इन चीजों को नियमित रूप से किया जाए, तो यकीन मानिए यह हर किसी के लिए असरदार होता है। तो अगर आप भी खुद को श्वेता तिवारी की तरह बढ़ती उम्र में भी फिट रखना चाहती हैं, तो अपने शरीर की क्षमता के अनुसार, इन चीजों को करना शुरू कर सकती हैं।

घर का सिंपल और बैलेंस्ड डाइट लेती हैं श्वेता

श्वेता तिवारी की डाइट के बारे में ऐसे साफ तौर पर तो नहीं पता है, क्योंकि उन्होंने खुलकर इस बारे में कभी कोई बात नहीं की। हालांकि, उनकी डाइट के बारे में इतना जरूर कहा जाता है कि श्वेता अपने खान-पान को लेकर काफी सजग और अनुशासित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, श्वेता तिवारी की डाइट बहुत सिंपल और बैलेंस्ड है। वह हमेशा घर का खाना ही खाती हैं। अपने दिन की शुरुआत वह नींबू पानी से करती हैं। इसके बाद नाश्ते में ओट्स या एग्स लेती हैं। लंच में रोटी-सब्जी और प्रोटीन से भरपूर दाल व सलाद होती हैं। वहीं, डिनर में सूप या फिर ग्रिल्ड सब्जियां लेती हैं।

इस तरह के बैलेंस्ड डाइट को लेकर आप भी अपना वजन घटा सकते हैं, तो अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसे डाइट को एक बार शामिल करें। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि हर किसी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है, ऐसे में सही डाइट प्लान लेने के लिए एक अच्छे डायटीशियन से जरूर संपर्क करें।

Highlights

  • घर का सिंपल और बैलेंस्ड डाइट लेती हैं श्वेता तिवारी
  • रोजाना वेट ट्रेनिंग को एक्सरसाइज में करती हैं शामिल
  • सेट पर खाने को लेकर पहले कर लेती हैं बात

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।