
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 6, 2020 12:16 PM IST
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने योग गुरु को धन्यवाद करते हुए बताए योग के महत्व और फायदे।
Benefits of yoga: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Actress Shraddha kapoor) का कहना है कि योग का अभ्यास (Yoga practice) उनके लिए एक जादुई और लाइफ चेंजिंग जर्नी रहा है। श्रद्धा ने शनिवार को 'शिक्षक दिवस' (Teacher's Day) के अवसर पर अपनी योग गुरु निष्ठा बिजलानी का धन्यवाद करते हुए अपने योग के अनुभव के बारे में जानकारी दी और योग के महत्व और फायदों (Benefits of yoga) को बताया।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम (Shraddha kapoor instagram) स्टोरीज पर योग (Yoga) की कुछ झलकियां साझा कीं, जिसमें वह कई पोज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "25 जून को निष्ठा बिजलानी के साथ योग की शुरुआत की और यह एक जादुई और जीवन को बदलने वाली यात्रा रही है।
श्रद्धा कपूर फिट रहने के लिए करती हैं योग।
श्रद्धा (Shraddha Kapoor fitness) ने कहा, "हम क्रिया (इंटरनल क्लिंजिंग टेक्नीक्स), आसन (हठ योग), रेस्टोरेटिव योग, प्राणायाम (Pranayam) और गाइडेड रिलैक्सेशन/शवासन (shavasana) का अभ्यास कर रहे हैं।" फिल्म वर्क प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो श्रद्धा कपूर को उनके फैंस बहुत जल्द लव रंजन की आगामी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर के साथ देख सकेंगे।