... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 10, 2020 3:34 AM IST
बैठे-बैठे कमर और कंधे में हो गई है अकड़न, आज से ही करें ये दो आसान से योगासन
कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है, इसलिए लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी कड़ी में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इन दिनों घरों में रहकर काम कर रहे हैं। घर पर एक ही जगह पर बैठे-बैठे काम करने से कमर और कंधे में अकड़न होने लगती है। कमर और कंधे में उन लोगों को ज्यादा दर्द और अकड़न होती है, जो एक्सरसाइज नहीं करते हैं। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज (Exercise) और योगासन (Yogasan) करने की आदत डालें।
इसके साथ ही अगर आपके कमर में दर्द की समस्या रहती है तो आपको योग (Yoga) जरूर करना चाहिए। रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए भी योगासन फायदेमंद होते हैं। हम यहां पर दो ऐसे योगासन (Yogasan) के बारे में बता रहे हैं जो रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के साथ-साथ कमर दर्द की परेशानी को दूर करते हैं।
इस योग को अपवर्ड फेसिंग हैंड पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस योगासन (Yogasan) के फायदे आप इस बात से भी समझ सकते हैं कि कई एक्ट्रेस भी उर्ध्व मुख श्वानासन योग करती हैं। इसे करना भी बहुत आसान है।
इस योगासन को उत्तानासन योग के नाम से भी जाना जाता है। यह योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। इस योग को नियमित करने से कमर और कंधे के दर्द से राहत मिलती है।
इन दो आसान से योगासन (Yogasan) से आप खुद को फिट रख सकते हैं। योगासन के अभ्यास से कई समस्याएं छुटकियों में गायब हो जाती हैं। इसलिए रोजाना योगासन (Yogasan) करने की आदत डालें।