शिल्पा शेट्टी ने मांसपेशियों और पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बताए ये 3 योगासन

45 वर्षीय शिल्पा सुडौल, छरहरी व स्वस्थ काया के लिए रोजाना योग करने के साथ ही संतुलित आहार का सेवन भी करती हैं। शिल्पा ने उन लोगों को कुछ खास और आसान से योग टिप्स (Shilpa Shetty yoga tips) दिए हैं, जिन्हें घर बैठे-बैठे मांसपेशियों और पीठ में दर्द की समस्या रहने लगी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 13, 2020 9:32 PM IST

Shilpa Shetty yoga tips: कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण हुए लॉकडाउन (Lockdown) से पिछले चार महीनों से सभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। पहले जो खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए जिम जाते थे, टहलते थे, वे सारी गतिविधियां अब बंद हो गई हैं। घर में इस तरह के वर्कआउट करना संभव नहीं है। ऐसे में कई महीनों से बिना टहले और जिम गए घरों में बने रहने से कुछ लोगों की मांसपेशियों और पीठ में दर्द रहने लगा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वजन बढ़ने से परेशान हैं। यदि शारीरिक गतिविधियों के रुक जाने के कारण से आपकी भी मांसपेशियों, घुटनों, जोड़ों आदि में दर्द रहने लगा है, तो परेशान ना हों और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बताए ये फिटनेस और योग टिप्स (Shilpa Shetty yoga tips) जरूर फॉलो करना शुरू कर दें।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बताए योग टिप्स

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस (Shilpa Shetty fitness tips) को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। लॉकडाउन में भी वो हर दिन योग और अपने खानपान का खास ध्यान रखती हैं। 45 वर्षीय शिल्पा सुडौल, छरहरी व स्वस्थ काया के लिए रोजाना योग करने के साथ ही संतुलित आहार का सेवन भी करती हैं। शिल्पा ने उन लोगों को कुछ खास आसान योग टिप्स (Shilpa Shetty yoga tips) दिए हैं, जिन्हें घर बैठे-बैठे मांसपेशियों और पीठ में दर्द की समस्या रहने लगी है।

शिल्पा ने शेयर किए कुछ योगासन के वीडियो

शिल्पा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह व्याघ्रासन (Vyaghrasana), मार्जारीआसन (Marjariasana) और उत्थान व्याघ्रासन (Utthana Vyaghrasana) आदि करती नजर आ रही हैं। ये कुछ ऐसे योगासन हैं, जो शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

View this post on Instagram

Our bodies are getting rusty without the same movement, agility, and exercise we were accustomed to; before this pandemic hit us. Daily travels have drastically reduced for a majority of us, leaving us with very little physical activity. For me, carrying my 5-month baby is affecting my lower back... So, I’ve been practicing a combination of yoga asanas like Vyaghrasana, Marjariasana, and Utthana Vyaghrasana. This combination gives my body some much-needed stretches & flexes, strengthens my back, and stretches the abdominal muscles. It also improves mobility in the hips, relieves stiffness in the lower back, and improves the body’s balance. Ah! A great way to start my day. How have you begun yours, tell me in the comments? Tag someone who needs #exercise #strengthening. ~ @simplesoulfulapp . . . . . #MondayMotivation #SwasthRahoMastRaho #SimpleSoulful #SSApp #yoga #yogasehihoga #yogi

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "महामारी के प्रभाव के पहले हम जिस गतिविधि, व्यायाम करने के आदी थे, उसे किए बिना हमारे शरीर को जंग लग रहा है। रोज घर से बाहर निकलना हम में से अधिकांश के लिए बहुत कम हो गया है, जिसके कारण बहुत कम शारीरिक गतिविधियां हो रही हैं। मेरे लिए अपनी 5 महीने की बच्ची को उठाना, मेरी पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित कर रहा है, इसलिए मैं योगासन जैसे व्याघ्रासन, मार्जरासन और उत्थान व्याघ्रासन कर रही हूं। यह संयोजन मेरे शरीर को लचीलापन देता है और मेरी पीठ को मजबूत बनाता है।"

व्याघ्रासन के फायदे (Vyaghrasana Benefits)

1 इस आसन को करने के दौरान शरीर की आकृति बाघ के समान नजर आती है। रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली होती है।

2 प्रतिदिन इसका अभ्यास सुबह के समय करने से तनाव से छुटकारा मिलता है।

3 जिन लोगों को हमेशा कमर, गर्दन, पीठ में दर्द रहता है, उनके लिए व्याघ्रासन फायदेमंद है।

4 पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। पेट की चर्बी कम होती है।

5 रक्त का प्रवाह, कोलेस्ट्रॉल और पाचन की समस्या दूर होती है।

Self Quarantine and Fitness: कोविड-19 और सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान हेल्दी और फिट रहने के लिए शिल्पा शेट्टी ने लोगों को दीं टिप्स

शिल्पा शेट्टी ने दी कोरोना से बचने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज़ टिप

शिल्पा शेट्टी योग के कौन से अभ्यास करके 44 साल में भी लगती हैं फिट व यंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source