
Also Read
शिल्पा शेट्टी ने तनाव को दूर करने के लिए दिए योग टिप्स।
Shilpa Shetty Yoga Tips in Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) ने सोमवार को तनाव (Stress) को कम करने, कूल्हे एवं जोड़ों और पैरों की कोर ताकत और लचीलेपन में सुधार करने के लिए योग (Yoga) का सुझाव दिया। शिल्पा ने ट्विटर पर एक वीडियो (Shilpa Shetty Yoga Video) साझा किया, जिसमें उन्हें नौकासन (Naukasana) नामक आसन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को कैप्शन देते हुए शिल्पा ने लिखा, "लगभग एक साल से, किसी न किसी तरीके से, हम सभी खुरदरे पानी में हैं। मेरे लिए, तनाव को हरा देने का सबसे अच्छा तरीका कभी-कभार 'बोट' पोज या नौकासना (Naukasana reduces Stress) करना है। इसको करने से अपने शरीर के कई विकार (Naukasana ke fayde in hindi) दूर होंगे।"
View this post on Instagram
योग मैट या चटाई बिछाएं। इस पर बैठकर अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ फैला लें। अब धीरे-धीरे गहरी सांस लें। शरीर को रिलैक्स करें। यूं ही 30 सेकेंड बैठे रहें। सांस अंदर लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं, पैर बिल्कुल सीधा रखें। घुटनों को मोड़ें नहीं। अब हाथों को भी पैरों की तरफ सामने उठाएं और बिल्कुल सीधा रखें। उंगलियों को बंद ना रखें। 45 डिग्री के कोण में अपना शरीर बेहतर संतुलन बनाकर रखें। सांस लें और 15 सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें। धीरे-धीरे सांस छोड़ें और पैरों-हाथों को नीचे ले आएं। कोशिश करें नौकासन (Naukasana) को 3 से 4 बार करने की।
शिल्पा शेट्टी ने मांसपेशियों और पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बताए ये 3 योगासन