Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Shilpa Shetty Yoga Tips:हेल्दी लाइफ और फिटनेस के लिए योगाभ्यास की मदद लेना कई लोगों की पहली पसंद है। योगासनों का अभ्यास करने से शरीर की एक्सरसाइज तो होती है साथ ही यह मानसिक तनाव (Mental stress) को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। योग से एक अच्छी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज (streching exercise) की तरह भी प्रभाव पड़ता है और योग के इसी फायदे (health benefits of yoga) को समझाया बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने। शिल्पा ने हाल ही में अपने अपने इंस्टाग्राम पेज पर योगासनों की एक श्रृंखला के बारे में लिखा जिनका अभ्यास स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के तौर पर किया जा सकता है। (Shilpa Shetty Yoga Tips In Hindi)
46 वर्षीय शिल्पा शेट्टी योगा के प्रति अपने लगाव के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में जिन योगासनों का अभ्यास किया उनमें- विपरित शलभासन (Viparita Shalabasana), अर्ध शलभासन (Ardha Shalabasana,), धनुरासन ( Dhanurasana,) और बलासन (Balasana) शामिल हैं। शिल्पा के अनुसार ये सभी योगासन रीढ़ की हड्डी (spine), पीठ ( back), गर्दन ( neck) और कंधों (shoulders) की स्ट्रेचिंग करते हैं और उनकी मज़बूती बढ़ाते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि “ पीठ और रीढ़ की हड्डी की स्ट्रेचिंग के लिहाज से और उनकी मज़बूती बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है यह। इनके नियमित अभ्यास से कंधे और गर्दन की भी मज़बूती बढ़ती है। साथ ही इससे पाचनशक्ति (Yoga poses that helps improve digestion) बढ़ती है और जांघों और पैरों की मज़बूती बढ़ती है। शरीर को इन योगासनों के अभ्यास से ना केवल आराम मिलता है बल्कि, लोग स्फूर्ति भी महसूस करते हैं।” इसके साथ ही शिल्पा ने उन लोगों को इन योगासनों के अभ्यास की सलाह दी जो खुद को मज़बूत बनाना चाहते हैं। यहां देखें शिल्पा शेट्टी का यह योगा वीडियो-
View this post on Instagram
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी योग और योगाभ्यास के फायदों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी योगासन के अभ्यास से पहले और योग की मदद से किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)