
Also Read
Shilpa Shetty Weight Loss: प्रेगनेंसी के बाद वेट लॉस के लिए शिल्पा शेट्टी ने अपनाए थे ये तरीके, 21 किलो वजन किया था कम
Shilpa Shetty Weight Loss Tips: प्रेगनेंसी में महिलाएं हेल्दी डायट लेने के साथ-साथ ओवरइटिंग भी करती हैं। पेट में पल रहे बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिले इसके लिए कई तरीकों से महिलाओं को ड्राईफ्रूट्स, घी, गोंद और अन्य हेल्दी चीज़ें खिलायी जाती हैं। लेकिन, हेल्दी होने के बावजूद इन चीज़ों को अधिक मात्रा में खाने से महिलाओं का प्रेगनेंसी वेट बहुत अधिक बढ़ जाता है। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद यह वजन घटाने के लिए बहुत अधिक समय नहीं मिलता जिससे यह मोटापे के तौर पर महिलाओं की ज़िंदगी में रूक ही जाता है।
वहीं, कुछ महिलाएं कम मेहनत लेकिन स्मार्ट और सही तरीकों से अपना वेट मैनेज कर पाती हैं और प्रेगनेंसी से पहले वाली फिगर भी अचीव कर लेती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और बिजनेस वूमेन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ऐसा ही एक उदाहरण हैं। (Shilpa Shetty Fitness Secrets)
View this post on Instagram
शिल्पा का कहना है कि उनकी प्रेगनेंसी के दौरान उनका वजन 21 किलो तक बढ़ गया था। जिसे, उन्होंने ना केवल एक्सरसाइज़ बल्कि, डायट और लाइफस्टाइल से जुड़े नियमों का पालन करते हुए घटाया। बतौर शिल्पा उन्हें यह 21 किलो वजन घटाने में 3 महीनों का वक़्त लगा। आइए जानते हैं आखिर कैसे किया शिल्पा शेट्टी ने प्रेगनेंसी के बाद वेट लॉस( Shilpa Shetty Weight Loss Tips)
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह रोज़ सुबह एक प्लेट पपीता (Papaya) खाती थीं। इसपर नींबू का रस (Lemon Juice) निचोड़कर खाने से वेट लॉस होता है। फिर वह एक गिलास गुनगुना पानी पीती थीं। थोड़ी देर बाद एक कप दूध वाली चाय और उबले अंडे (Boiled Egg), दलिया का नाश्ता करती थीं। (Shilpa Shetty Post-Pregnancy Diet)
योग शिल्पा (Shilpa Shetty Yoga) की ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चे के जन्म के बाद भी फिटनेस के लिए शिल्पा ने योग का सहारा लिया। शिल्पा शेट्टी सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज करती थीं। जिसमें 2 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, एक दिन कार्डियो और 2 दिन योगासनों का अभ्यास शामिल था। योग के बाद 10 मिनट का मेडिटेशन भी शिल्पा ज़रूर करती थीं। (Shilpa Shetty Fitness)
View this post on Instagram