
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 3, 2022 5:15 PM IST
Bollywood Actress Shilpa Shetty: जब भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की फिटनेस की बात आती है, तो उनमें शिल्पा शेट्टी का नाम जरूरी आता है। शिल्पा को उनके लुक और एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। 46 की हो चुकी अभिनेत्री आज भी फिटनेस के मामले में 25 साल की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनकी फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है और वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपनी डाइट व एक्सरसाइज से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि, हाल ही में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि फैंस उनके तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उसे इंस्पिरेशनल भी बता रहे हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोमवार को एक वीडियो शेयर की जिसमें वे फ्लाइट की बस में पुश अप्स, पुल अप्स और लंजेस एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है कि मंडे मोटिवेशन चल रहा है, सिर्फ इसलिए क्योंकि बस खाली है।
View this post on Instagram
शिल्पा के इस पोस्ट को जबरदस्त लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। कमेंट्स बॉक्स में उनके फैंस पोस्ट को इंस्पिरेशनल बता रहे हैं। जबकि कुछ फैंस मजाक करने के लिए कह रहे हैं कि क्या घर पर समय नहीं मिलता? दरअसल, शिल्पा शेट्टी के 25 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ वे अक्सर अपनी योग, एक्सरसाइज व डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
उनके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में वे वर्कआउट के बाद टिश्यू से बस के हैंडल को साफ करती नजर आ रही हैं और बाद में “स्वच्छ भारत” कहती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने वर्कआउट के जरिए फिट इंडिया और सफाई के जरिए स्वच्छ भारत को प्रमोट किया है।
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं, कि शिल्पा अक्सर फिटनेस व हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने स्क्वॉट्स करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे तेजी से स्कॉट्स कर रही हैं।