शिल्‍पा शेट्टी ने कहा इस योगासन की वजह से रहती हूं स्‍ट्रेस फ्री, बैलेंस रहती है पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

Shilpa Shetty Practices This Asana To Relieve Stress And Anxiety In Hindi: शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा योगासन शेयर किया है जो स्ट्रेस और एंग्जाइटी से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कौन सा है ये योगासन

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 21, 2021 11:45 AM IST

Yoga Asanas For Stress And Anxiety: पर्सनल और प्रोफेनल लाइफ को बैलेंस रखना बहुत जरूरी होता है लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा हो नहीं पाता है। लॉकडाउन में वर्क फ्राम होम के साथ घर संभालना वर्किंग महिलाओं के लिए वाकई किसी चैलेंज से कम नहीं है। ऑफिस के काम का प्रेशर ऐसा होता है कि अगर थोड़ी देर भी काम लेट हो गया तो बॉस क्‍लास लगा देता है और अगर घर में खाना बनाने में देर हो गई तो सास के ताने किसी से कम नहीं होते हैं। इस स्थिति में स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी होना लाजमी है। ऐसे में सवाल ये होता है कि ऐसी स्थिति में मांइड को किस तरह से शांत रखा जाए? तो इसका सीधा का जवाब है योगाभ्‍यास कर के। जी हां, नियमित रूप से योगा कर फिजिकल और मेंटल हेल्‍थ बूस्‍ट होती है। एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने हाल ही में अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसे योगासन के बारे में बताया है जो स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी को दूर करता है। इस योगासन का नाम है पार्श्व सुखासन (Parsva Sukhasana). आइए जानते हैं स्‍ट्रेस को कम करने में कितना फायदेमं है पार्श्व सुखासन और क्‍या है इसे करने का तरीका और इसके फायदे-

shilpa shetty yoga

कौन सा योगासन करती हैं शिल्‍पा शेट्टी

शिल्‍पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पोस्‍ट में लिखा है- 'कभी-कभी, कोई व्‍यक्ति अपने हफ्ते की शुरुआत बहुत शांति और सहज तरीके से करना चाहता है। आज मेरे लिए वही दिन है जब मैं अपने माइंड को रिलेक्‍स करना चाहती हूं और खुद को पूरी तरह से शांत रखना चाहती हूं। इसलिए आज मैं पार्श्व सुखासन (Parsva Sukhasana) की प्रेक्टिस कर रही हूं। यह स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी को दूर कर इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्‍ट करता है। पार्श्व सुखासन को करने से हेल्‍थ को और भी कई फायदे मिलते हैं। यह गर्दन, कंधे और पीठ को स्‍ट्रेच कर सीधा रखता है। आपके पास भी जब समय हो तो इस योगासन को जरूर करें। यह एक ऐसा योगासन है जो जो आपके माइंड को शांत कर आपको रिलेक्‍स करता है।'

कैसे करते हैं पार्श्व सुखासन (Parsva Sukhasana)

इस योगासन को करना बहुत आसान है लेकिन फायदे बहुत जबरदस्‍त हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर दोनों पैरों को क्रॉस कर के बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को नमस्‍कार मुद्रा में लाएं और थोड़ी देर इसी पोजीशन में रहें। अब हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और बॉडी को थोड़ा स्‍ट्रेच करें। अब कुछ देर इसी पोजीशन में रुकें। अब अपने बाएं हाथ को मोड़ते हुए उसे जमीन पर रखें और फिर अपना दाहिना हाथ ऊपर की ओर बढ़ाएं और बाईं ओर झुक जाएं। इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रुक जाएं। अब इसी तरह दूसरी ओर करें। इसे आप 5 से 5 बार कर सकते हैं। योगासन को करने के तरीके को ठीक तरह से करने के लिए शिल्‍पा शेट्टी की वीडियो देख सकते हैं। अन्‍य बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भी पार्श्व सुखासन को करती हैं।

पार्श्व सुखासन करने के अन्‍य फायदे

स्‍ट्रेस कम होता है

एंग्‍जाइटी कंट्रोल में रहती है

नींद बेहतर होती है

शरीर का दर्द सामान्‍य रहता है

ब्‍लड प्रेशर नॉर्मल रहता है

व्‍यक्ति इमोश्‍नली स्‍ट्रॉंग बनता है

कन्‍सनट्रेशन और अटेनशन दोनों बढ़ती है

बुरी लत छोड़ने में मदद मिलती है

याददाश्‍त मजबूत होती है

दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है

मेटाबॉलिज्‍म अच्‍छा होता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.