
Also Read
शिल्पा शेट्टी एनर्जी पाने के लिए दिन की शुरुआत करती हैं इस 1 योगासन से, देखें उनका स्पेशल योग वीडियो।
Shilpa Shetty Yoga Video in Hindi: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने दिन की शुरुआत एनर्जेटिक मोड के साथ करना पसंद करती हैं और योग (Yoga Benefits) पूरे दिन तरोताजा रखने में उनकी मदद करता है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty yoga poses video) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'एक पाद कपोतासन' (Eka Pada Kapotasana) करती हुई दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने (Shilpa Shetty) कहा, "दिन की शुरुआत या नए सप्ताह की शुरुआत एनर्जी के साथ करना हमेशा आसान नहीं होता है, लेकिन हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि अपनी मांसपेशियों को स्ट्रेच करें। उसे फ्लैक्स करें, ताकि हम दिनभर के लिए खुद को तैयार कर सकें।"
शिल्पा शेट्टी खुद को फिट और दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए एक पाद कपोतासन करती हैं। इस आसान को One-legged Pigeon pose भी कहते हैं।