शिल्पा शेट्टी का बताया ये 'नेत्र योगा' आंखों की कई समस्याओं में है कारगर, सीखें और पाएं खास फायदे
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने आंखों के लिए एक खास योगा शेयर किया है। इसे करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और आप इससे कई फायदे पा सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) उम्र बढ़ने के साथ और भी ज्यादा फिट होती जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी, हर दिन फिटनेस का एक नया गोल सेट कर रही हैं। खास बात यह है कि ये काम खुद के लिए नहीं कर रही हैं बल्कि लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अब उनके हाल में डाले इंस्टा पोस्ट की बात कर लें, तो इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी आंखों की समस्याओं की बात कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी बता रही हैं कि कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंखों को कई समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कंप्यूटर आई सिंड्रोम (computer vision syndrome), ड्राई आई (dry eye syndrome in hindi) और आंखों का लाल हो जाना। ऐसे में एक सिंपल नेत्र योग (Netra yoga) करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी से जानें नेत्र योग करने का तरीका-Yoga for eyes
शिल्पा शेट्टी लोगों को नेत्र योग करने का सबसे आसान तरीका बता रही हैं। उनका कहना है कि लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन को देख कर जब हमारी आंखें थक जाती हैं, तो ये कुछ मिनट का नेत्र योग आंखों को राहत पहुंचाने का काम करता है। इसे करना बहुत ही आसान है। कैसे, जानते हैं।
-जहां बैठे हैं, वहीं खुद को कुछ मिनटों के लिए शांत कर लें।
-फिर अपनी आंखों को राइट-लेफ्ट या कहें आजू-बाजू चलाना शुरू करें।
-आंखों ऊपर-नीचे चलाएं।
-क्लॉक वाइस और एंटी क्लॉक वाइस घुमाएं।
-अब आंखों को बंद करें, कुछ देर रुकें और फिर आंखें खोल लें।
-बार-बार यह करते रहें ।
-कुछ देर के बाद आंखों को बंद रखें। फिर आराम से अपनी आंखों को खोलें।
नेत्र योग करने के फायदे-Eye yoga benefits
इस नेत्र योग को करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कुछ ही मिनटों में अपनी आंखों की क्लीनजिंग कर सकते हैं। इस योग को करने से आपकी आंखों को तुंरत आराम मिलता है। एक प्रकार से ये आपकी आंखों को पूरी तरह से आराम देता है। इस योग को करने के लिए आपको अलग से समय नहीं चाहिए। आप ऑफिस में हो या कहीं पर भी हों आसानी से ये योग कर सकते हैं। इसके अलावा ये नेत्र योग ड्राई आई, आंखों में खुजली, आंखों में जलन और आंखों में दर्द को भी कम करने में मददगार है।
तो, ऑफिस के बीच में भी अपनी आंखों के लिए समय निकालें और शिल्पा शेट्टी के बताए इस नेत्र योग को करें। ये आंखों की समस्याओं का समाधान ही नहीं करेगा बल्कि आपको कुछ ही मिनटों में स्ट्रेस फ्री भी महसूस करवाएगा।