... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 19, 2020 7:46 AM IST
Shilpa Shetty Exercise Video : देश में इन दिनों भले ही अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है और अर्थव्यस्था को तेज करने के लिए अधिकतर चीजों पर छूट मिल रही है, लेकिन अभी भी बहुत से जिम और वर्कआउट संस्थान बंद हैं। कोरोनावायरस ने एका-एक हमारी जिंदगी को बदलकर रख दिया है। अब धीरे-धीरे लोग सामान्य जीवन की ओर अपना रुख कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कुछ लोग घर पर रहकर ही काम कर रहे हैं। घर पर काम करने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों (Shilpa Shetty Exercise Video) का सामना करना पड़ रहा है।
वर्क फ्रॉम होम में लोगों को सही मुद्रा में बैठना बहुत ही जरूरी होता है, इससे पीठ में तकलीफ नहीं होती है। पीठ को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप स एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। आपकी मदद करने के लिए शिल्पा शेट्टी आगे आई हैं, जिन्होंने पुल-अप का एक तरीका आप लोगों के साथ शेयर किया है। हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बैंड पुल-अप्स करते हुए अपनी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा पुल-अप्स करते हुए नजर आ रही हैं। पुल अप्स के दौरान अपने शरीर को सहारा देने के लिए शिल्पा एक रेजिस्टेंस बैंड (Shilpa Shetty Exercise Video) की मदद ले रही हैं।
अपने इंस्टापोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, "हमारे आस-पास की दुनिया धीरे-धीरे खुल रही है और हम सभी अपने जीवन को 'वापस' पाने के लिए कमर कस रहे हैं। इसलिए, आज का वर्कआउट पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की ऊपरी शक्ति को बढ़ाने के लिए समर्पित है। लेकिन, बाद में गलती मानने से अच्छा है कि हम खुद को पहले से सुरक्षित रख कर चलें। इसलिए, मैंने एक्सरसाइज को आसान बनाने के लिए 'असिस्टेड बैंड पुल-अप' करने की कोशिश की। यह आपको धीरे-धीरे अपनी पीठ की मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है और आगे आपको बिना किसी अन्य सहायता के पुल-अप करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, यह पीठ की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करता है और आपके पोश्चर को बेहतर बनाता है। मेरा सुझाव है कि अगर आप पहली बार ऐसा कर रहे हैं तो आपको धीमी गति से शुरू करना चाहिए और अपने आस-पास किसी पेशेवर व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति को टैग करें जो आपके साथ आज से ही इसे शुरू कर दें।"
असिस्टेड पुल-अप करने से शरीर की लैट्स और रॉमबॉइड्स मजबूत होती है, ये दोनों प्रमुख पीठ के मांसपेशी समूह हैं। पीठ मजबूत होने के साथ-साथ असिस्टेड पुल अप करने से हाथ और उंगुलियों की पकड़ में भी सुधार होता है। नियमित रूप से असिस्टेड बैंड पुल अप करने से शरीर की स्थिर मांसपेशियों में वृद्धि हो सकती है।
बेहतर लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है योग, नियमित रूप से करें ये 4 आसन